महीने के पहले दिन यानि 1 जुलाई से देश के पांच बैंकों ने 3 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक्सिस बैंक ने 1 जुलाई से अपनी FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक 5 साल से 10 साल की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.75 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। आम नागरिकों को 17 महीने से 18 महीने से कम की FD पर 7.2 फीसदी ब्याज दर मिल रही है।
आईसीआईसीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम की अवधि की एफडी पर 7.75% की उच्चतम एफडी दर प्रदान कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए 15 महीने से 2 साल की अवधि की एफडी पर उच्चतम एफडी दर 7.2% है।
बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर 7.80% की उच्चतम एफडी दर प्रदान कर रहा है। सामान्य नागरिकों को उसी एफडी पर 7.3% की दर प्रदान की जा रही है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 12 महीने की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 8.75 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। आम नागरिकों के लिए 12 महीने की FD पर ब्याज दर 8.25 फीसदी है।
पंजाब एंड सिंध बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिनों की एफडी पर 7.80% की उच्चतम ब्याज दर प्रदान कर रहा है। सामान्य नागरिकों को उसी एफडी पर 7.3% ब्याज दर प्रदान की जा रही है।

