बचत के लिए एफडी में निवेश करना भारतियों की आज भी पहली पसंद है. इसी लिए समय पर बैंक सावधि जमा पर अपनी ब्याजदरों में बदलाव करते रहते हैं। Karur Vysya Bank और Karnataka Bank ने भी एफडी पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये दोनों बैंक फिक्स्ड डिपॉज़िट पर 8 फीसदी तक की उच्च ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
Karur Vysya Bank की सामान्य नागरिकों के लिए एफडी रेट्स
7 दिन से 30 दिन की अवधि पर 4%, 31 दिन से 90 दिन की अवधि पर 5.25%, 91 दिन से 180 दिन की अवधि पर 6%, 181 दिन से 270 दिन से कम की अवधि पर 6.25%, 271 दिन से 332 दिन की अवधि पर 6.5%, 333 दिन की अवधि पर 7.4%, 334 दिन से एक साल से कम की अवधि पर 6.5%, एक साल से 443 दिन की अवधि पर 7%, 444 दिन की अवधि पर 7.5%, 445 दिन से पांच साल से कम की अवधि पर 7%, पांच साल से छह साल और उससे अधिक की अवधि पर 6.25%. वहीँ सीनियर सिटीजन के लिए 333 दिन की अवधि पर 7.8%, एक साल से 443 दिन की अवधि पर 7.4%, 444 दिन की अवधि पर 8%, 445 दिन से पांच साल की अवधि पर 7.4%, पांच साल से छह साल की अवधि पर 6.65%, छह साल से दस साल की अवधि पर 6.65% ब्याज दर मिलती है.
Karnataka Bank की नई फिक्स्ड डिपॉजिट दरें
7 दिन से 45 दिन की अवधि पर 3.5%, 45 दिन से 90 दिन की अवधि पर 4%, 91 दिन से 179 दिन की अवधि पर 5.25%, 180 दिन से 269 दिन की अवधि पर 6%, 270 दिन से 1 वर्ष से कम की अवधि पर 6.5%, 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम की अवधि पर 7.1%, 375 दिन की अवधि पर 7.4%, 444 दिन की अवधि पर 7.25%, 2 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष तक की अवधि पर 6.5%, 5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 5.80%. सीनियर सिटीजंस के लिए 1 से 5 वर्ष की अवधि के लिए सामान्य दर से 0.40% अधिक ब्याज (अधिकतम रु. 5 करोड़ तक), 5 से 10 वर्ष की अवधि के लिए सामान्य दर से 0.50% अधिक ब्याज, उच्चतम ब्याज दर 375 दिनों में परिपक्व होने वाली 7.8% ब्याज दर मिल रही है।

