Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»जनवरी में औद्योगिक वृद्धि दर छह माह में सबसे अधिक
    अन्य

    जनवरी में औद्योगिक वृद्धि दर छह माह में सबसे अधिक

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित देश की औद्योगिक वृद्धि दर जनवरी में बढ़कर दो प्रतिशत पर पहुंच गई यह इसका छह माह उच्चतम स्तर है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्यत: खनन और बिजली उत्पादन बढ़ने से आईआईपी सुधरा है।

    जनवरी, 2019 में आईआईपी की वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत रही थी। जुलाई, 2019 में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियों काफी धीमी बनी हुई हैं। पिछले साल अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 1.4 प्रतिशत घटा था। सितंबर में इसमें 4.6 प्रतिशत और अक्टूबर में यह 6.6 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी थी। हालांकि, नवंबर में आईआईपी सालाना आधार पर में 1.8 प्रतिशत बढ़ा था और दिसंबर, 2019 में आईआईपी की वृद्धि दर 0.1 प्रतिशत थी।

    इससे पहले पिछले महीने जारी प्रारंभिक आंकड़ों में दिसंबर, 2019 के औद्योगिक उत्पादन में 0.3 प्रतिशत की गिरावट दिखायी गयी थी। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 1.5 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले इसी महीने इस क्षेत्र की वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत थी। इसी तरह आलोच्य माह में बिजली उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि जनवरी, 2019 में बिजली क्षेत्र का उत्पादन 0.9 प्रतिशत बढ़ा था। जनवरी, 2020 में खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रही। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 3.8 प्रतिशत बढ़ा था। चालू वित्त वर्ष के पहले दस माह (अप्रैल, 2019 से जनवरी, 2020) के दौरान औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 0.5 प्रतिशत पर आ गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ा था। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में पूंजीगत सामान का उत्पादन 4.3 प्रतिशत घटा।

    एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 3.6 प्रतिशत गिरा था। पूंजीगत सामान क्षेत्र को निवेश का सूचक माना जाता है। उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार जनवरी, 2020 में पिछले साल के समान महीने की तुलना में प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन 1.8 प्रतिशत बढ़ा। मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन 15.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि बुनियादी ढांचा और निर्माण वस्तुओं का उत्पादन 2.2 प्रतिशत घटा।

    इस दौरान टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन चार प्रतिशत और गैर टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन 0.3 प्रतिशत घटा। जनवरी में विनिर्माण क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों में से 11 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। तंबाकू उत्पादों के विनिर्माण के उद्योग समूह ने सबसे ऊंची 22.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मूल धातुओं के विनिर्माण की वृद्धि दर 14.1 प्रतिशत तथा फर्नीचर विनिर्माण की वृद्धि दर 9 प्रतिशत रही।

    industrial growth
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोल इंडिया ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया
    Next Article पीएफसी ने सरकार को 1,404 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.