भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भी गिरावट के साथ खुला मगर फ़ौरन ही उसमें बड़ी तेज़ी नज़र आयी और सेंसेक्स 500 अंक तक उछल गया. सेंसेक्स आज 205 अंक की गिरावट के साथ 70,165.49 पर खुला। वहीं निफ्टी 52 अंक गिरकर 21,186 पर ओपन हुआ। ऐसा लगा कि आज फिर एक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है लेकिन बाजार ने फिर रफ़्तार पकड़ी और आज के निचले स्तर से 800 अंक ऊपर पहुँच गया. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 294 और निफ़्टी में 84 अंकों से ज़्यादा की बढ़त दिखाई दे रही है. शुरुआती कारोबार में निफ़्टी 50 में 37 शेयर हरे और 13 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.
निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी LTI Mindtree, Hindalco, Dr Reddy, Infosys और विप्रो में देखने को मिली। वहीं सबसे अधिक गिरावट Axis Bank, Grasim, Hero MotoCorp, Asian Paint और महिंद्रा एंड महिंद्रा में देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्सों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.19 फीसदी , निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.35 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.24 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.46 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.32 फीसदी नज़र आयी, निफ्टी आईटी में 0.50 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.94 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.40 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.21 फीसदी और निफ्टी FMCG में 0.11 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
विदेशी बाज़ारों की बात करें तो अमेरिकी बाज़ारों से कल तेज़ी के संकेत मिले वहीँ आज एशियाई बाज़ारों में मिला जुला रुझान देखने को मिल रहा है. वहीँ क्रूड ऑयल बुधवार सुबह गिरावट में देखने को मिला है। क्रूड ऑयल डबल्यूटीआई फ्यूचर्स 0.12 फीसदी या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 74.28 बैरल प्रति डॉलर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी या 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 79.43 पर ट्रेड करता दिखा।

