भारतीय शेयर बाजार इंडेक्स सेंसेक्स और nifty में बुधवार को दबाव के मूड में शुरुआत हुई। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स और एनएसी निफ़्टी लाल निशाँ में कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स में जहाँ 64 अंक तो निफ्टी में 9 अंक की गिरावट है। बाजार में आज आईटी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फिनसर्विस, और सर्विस सेक्टर के शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, फार्मा, FMCG , मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इंफ्रा और पीएसई बाजार को लुढ़कने से रोक रहे हैं और इनमें खरीदारी नज़र आ रही है। लार्जकैप शेयरों में ही जहाँ बिकवाली देखने को मिल रही है वहीँ स्मॉल और मिडकैप शेयर अभी भी तेजी से कारोबार कर रहे हैं।
सेंसेक्स के शेयरों में एमएंडएम, एलएंडटी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एचयूएल, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, और जेएसडब्ल्यू स्टील बढ़त के साथ खुले हैं।
गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा,एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एचयूएल, नेस्ले, मारुति सुजुक और टाइटन के हैं। कल के कारोबारी सत्र में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 377.5 अंक गिरकर 69551.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के अंत में 90.7 अंक की गिरावट के साथ 20906.40 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाज़ारों में भी बिकवाली नज़र आ रही है।जकार्ता, बैंकॉक, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालाँकि मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 73.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

