भारतीय शेयर बाजार इन दिनों नई उड़ान पर है, गुरुवार को एकबार फिर अच्छी-खासी तेजी लेकर बाज़ार बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 572.67 अंक की बढ़त के साथ 79,246 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 203 अंक की बढ़त लेकर 24,071 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी UltraTech Cement में 5.26 फीसदी, NTPC में 4.01 फीसदी, LTI Mindtree में 3.60 फीसदी, Wipro में 3.06 फीसदी और Grasim में 2.81 फीसदी दर्ज हुई। सबसे अधिक गिरावट Larsen and tubro में 1.14 फीसदी, Sriram finance में 0.97 फीसदी, आयशर मोटर्स में 0.66 फीसदी, Divislab में 0.61 फीसदी और Bajaj Auto में 0.50 फीसदी दर्ज हुई।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी Nifty IT में 2.03 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा,Nifty Auto में 0.69 फीसदी, Nifty Financial services में 0.14 फीसदी, Nifty FMCG में 0.36 फीसदी, Nifty Metal में 0.55 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.13 फीसदी और निफ्टी Healthcare में 0.40 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी Media में 1.35 फीसदी दर्ज हुई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज इस शेयर ने नया सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया है। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.15 फीसदी या 34.85 रुपये की बढ़त के साथ 3062.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर अधिकतम 3075 रुपये तक गया, जो इस शेयर का नया ऑलटाइम हाई है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप आज 20,71,827.31 करोड़ रुपये पर बंद हुआ।

