हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत हुई। सुबह तीन सौ से ज़्यादा अंकों की गिरावट के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स ओपन हुआ. खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 562 और नेशनल सटक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ़्टी 192 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
निफ्टी पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, NTPC, Tata Motors, अदानी एंटरप्राइजेज और ओएनजीसी टॉप गेनर्स में रहे, जबकि बीपीसीएल, ग्रासिम, SBI Life Insurance, Infosys और एमएंडएम टॉप लूज़र्स रहे। मार्केट ओपन होने पर आज UPL, Power Grid, Adani Enterprises, Adani Ports और भारती एयरटेल निफ्टी 50 में शीर्ष पर रहे। जबकि BPCL, Infosys, LTIMindtree, M&M और एक्सिस बैंक 15 मार्च को निफ्टी 50 में प्रमुख पिछड़ गए। 15 मार्च को F&O बैन लिस्ट में Aditya Birla Fashion, Bharat Heavy Electricals, Manappuram Finance, National Aluminium, Piramal Enterprise, RBL Bank, SAIL, Tata Chemical और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज शामिल थीं। पिछले कारोबारी सत्र में मिडकैप-स्मॉलकैप के साथ सभी बड़े इंडेक्स में जोरदार खरीदारी हुई।
वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो प्रमुख एशियाई बाज़ार में मिला जुला रुख देकने को मिल रहा है। हैंगसैंग, स्ट्रेट टाइम्स में गिरावट में कारोबार हो रहा है, वहीँ गिफ्ट निफ़्टी, निक्कई, कॉपी और ताइवान में तेज़ी देखि जा रही है। कल अमरीकी शेयर बाज़ारो के साथ यूरोपियन शेयर बाज़ार में तेज़ी का रुख रहा था.

