सप्ताह के आखिरी और महीने के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 1245.05 अंक की जोरदार उछाल के साथ 73745.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 355.95 अंकों की बढ़त के बाद आखिरकार 22338.75 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पर एलएंडटी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और मारुति सुजुकी इंडिया टॉप गेनर्स में रहे, वहीँ Infosys, एचसीएल टेक, Sun Pharma, टेक महिंद्रा और Nestle India टॉप लूज़र्स में रहे। इसी तरह निफ्टी पर Tata Steel, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, Titan और इंडसइंड बैंक सबसे ज़्यादा लाभ वाले शेयर रहे, जबकि डॉ. रेड्डीज, इंफोसिस, एचसीएल टेक, सन फार्मा और ब्रिटानिया टॉप लूजर्स रहे।
सेयर बाजार की इस तेज़ी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी के 8.4 फीसदी के जोरदार ग्रोथ आंकड़े से मिलकर देखा जा रहा है. जीडीपी के आंकड़े उन अर्थशास्त्रियों की अपेक्षाओं से अधिक हो गए जिन्होंने पिछली तिमाही से नीचे आने की भविष्यवाणी की थी।
सेक्टोरल इंडेक्सों में धातु 3.62%, बैंक 2.53% और तेल एवं गैस 2.25% ऊपर बंद हुए। इसके अलावा, ऑटो सेक्टर 2.25% ऊपर था, जबकि वित्तीय सेवाएँ 2.13% ऊपर बंद हुई। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और एफएमसीजी भी आज बढ़त के साथ बंद हुए।

