नई दिल्ली: World Bank की कारोबारी सुगमता रिपोर्ट में तीन साल में भारत ने 158 पायदान की तरक्की की है। देश इसी के साथ कारोबारियों के लिए सहज देशों में 27वें नंबर पर आ गया है। यह जानकारी शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरकार की ओर से State Business Reform Action Plan 2019 Ranking भी जारी की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे रिलीज किया, इसमें आंध्र प्रदेश राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की कारोबार सुगमता रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है, जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे और तेलंगाना तीसरे स्थान पर हैं।

