Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»संतुलित व्यापार व्यवस्था के पक्ष में है भारत: पीयूष
    अन्य

    संतुलित व्यापार व्यवस्था के पक्ष में है भारत: पीयूष

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    India is in favor of a balanced trading system: Piyush
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत व्यापार और निवेश संरक्षण पर एक संतुलित, महत्वाकांक्षी, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद समझौते के लिए वार्ता शुरू करने के पक्ष में है।

    श्री गोयल ने विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक व्यापार सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) एक संतुलित समझौता नहीं था क्योंकि इससे भारत के किसानों, छोटे उद्योगों – एमएसएमई, डेयरी उद्योग को नुकसान होगा और इसलिए भारत के लिए आरसीईपी में शामिल नहीं होना एक समझदारी थी।

    उन्होंने कहा कि भारत, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के देशों के लोगों के लिए आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए व्यापार और निवेश वार्ता और संभावित संभावनाओं के लिए तत्पर है। भारत, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों और संस्थाओं के साथ लोकतंत्र, पारदर्शिता, कानून का शासन, अदालतों की स्वतंत्रता, निवेश के नियमों, आदि के संदर्भ में समान है, इसके अलावा, इन देशों के साथ भारतीय व्यापार संतुलित है।

    श्री गोयल ने कहा कि हम निश्चित रूप से कुछ देशों के सीमित एजेंडे को स्वीकार नहीं कर सकते हैं, क्योंकि व्यापार व्यवस्था, सब्सिडी व्यवस्था और लाभ जो विकसित दुनिया लाभ ले रही है, उसका विश्व व्यापार संगठन में अधिक संवेदनशीलता और अधिक ईमानदारी के साथ समाधान किया जाना है। उन्होंने कहा कि विश्व के एजेंडे को विश्व व्यापार संगठन की वास्तविक भावना में निष्पक्ष, न्यायसंगत रूप से तैयार करना होगा।

    कोविड-19 के मुद्दे पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज महामारी की दूसरी लहर का अनुभव कर रहा है और इस लहर की भयावहता गंभीर है। उन्होंने कहा कि भारत निर्बाध रूप से महामारी से लड़ रहा है। सरकार महत्वपूर्ण आपूर्ति की खरीद, राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति का वितरण और वास्तविक समय की निगरानी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने रेलवे की ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ शुरू करने के बारे में भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारे निरंतर प्रयासों के साथ, हम जल्द ही इस वैश्विक चुनौती को पार कर पाएंगे और मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि भारत लचीला वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का एक अभिन्न अंग बनना चाहता है। महामारी की पहली लहर के दौरान भी, देश ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और दायित्वों को पूरा किया।

    Piyush Goyal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 341 अंक लुढ़का
    Next Article रसायन बैट्री के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए 18100 करोड़ रु की योजना मंजूर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.