इनकम टैक्स विभाग ने इस वित्त वर्ष में अब तक 39 लाख टैक्सपेयर्स को 1.29 लाख करोड़ से ज्यादा के रिफंड जारी किए हैं. इसमें 34,820 करोड़ रुपये का पर्सनल इनकम टैक्स रिफंड (PIT) और 94,370 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स शामिल है जो इस वधि के दौरान आया. इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट में बताया कि CBDT ने 1 अप्रैल 2020 और 3 नवंबर 2020 के बीच 39.49 लाख करदाताओं को 1,29,190 करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड जारी किए हैं.
आयकर विभाग के मुताबिक, 37,55,428 मामलों में 34,820 करोड़ रुपये और 1,93,059 मामलों में 94,370 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स रिफंड जारी किया गया है.
बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने और इसके वेरिफिकेशन के बाद जब इसे सब्मिट किया जाता है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसकी जांच-पड़ताल करना शुरू कर देता है. अगर आपका क्लेम स्वीकार हुआ तो इसके बाद रिफंड अमाउंट इंटरेस्ट के साथ सीधे आपके बैंक अकाउंट या चेक के द्वारा आपको लौटा दिया जाता है. हालांकि आईटीआर की प्रोसेसिंग में कुछ वक्त लगता है.

