EPF योजना का मुख्य उद्देश्य संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद के जीवन को सुनिश्चित रिटायरमेंट फंड और पेंशन के जरिए आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। हालांकि, कर्मचारी योजना के परिपक्व होने से पहले भी अपने EPF खाते से आंशिक या पूर्ण रूप से धनराशि निकाल सकते हैं। लेकिन हाल ही में EPFO ने निकासी के नियम में जो बदलाव किया है उसके बाद टैक्स का बोझ बढ़ गया है।
सामान्य परिस्थितियों में यदि आप बिना किसी ब्रेक या गैप के नियमित नौकरी करते रहते हैं, तो आप रिटायरमेंट से पहले प्रोविडेंट फंड नहीं निकाल सकते। हालांकि, कुछ परिस्थितियों जैसे मेडिकल इमरजेंसी, उच्च शिक्षा और घर खरीदने या बनाने में आंशिक रूप से धनराशि निकालने की अनुमति है। अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो वह एक महीने की बेरोजगारी के बाद EPF का 75% और दो महीने बाद पूरा 100% निकाल सकता है। लेकिन इसके लिए कर्मचारी को बेरोजगारी घोषित करना होगा।
पीएफ फंड की आंशिक या पूरी तरह से कर-मुक्त निकासी के लिए यह अनिवार्य है कि पीएफ ग्राहक ने ईपीएफओ योजना के तहत 5 साल का योगदान पूरा कर लिया हो। हालांकि, अगर निकासी की राशि 50,000 रुपये से कम है, तो कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। अगर खाता खोलने के पांच साल के भीतर ईपीएफ निकासी राशि 50,000 रुपये से अधिक हो जाती है, तो ईपीएफ ग्राहक को 10% का टीडीएस देना पड़ता है, बशर्ते उसके पास पैन कार्ड हो। बिना पैन के यह टैक्स देनदारी 30% हो जाती है।

