डाकघर (Post Office) की स्माल सेविंग्स स्कीम नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो अपनी बचत सुरक्षित रखने के साथ साथ उस पर टैक्स का लाभ भी चाहते हैं. पहले NSC 5 साल और 10 साल की मेच्योरिटी अवधि में उपलब्ध थी, लेकिन बाद इसे 5 साल मेच्योरिटी वाली स्कीम कर दिया गया है. इस स्कीम में 100 रुपये का सर्टिफिकेट खरीदकर भी निवेश किया जा सकता है. अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है. मौजूदा तिमाही में इस स्कीम में 6.8 फीसदी सालाना रिटर्न मिल रहा है.
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट अभी 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये, 5000 रुपये और 10,000 रुपये के मूल्य में उपलब्ध है. अलग अलग वैल्यू के कितने भी सर्टिफिकेट खरीदकर एनएससी में निवेश किया जा सकता है. इसमें मिनिमम 100 रुपये का निवेश जरूरी है. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.
अगर यहां हम शुरुआती 15 लाख रुपये निवेश करते हैं तो ब्याज 6.8 फीसदी लगेगा और 5 साल बाद रकम 20.85 लाख रुपये हो जाएगी
इसमें आपका निवेश 15 लाख होगा, लेकिन ब्याज के रूप में करीब 6 लाख रुपये का फायदा होगा. एनएससी की मेच्योरिटी 5 साल है. अगर इसे इसे 5-5 साल के लिए 5 बार और आगे बढ़ाएं तो 15 लाख का निवेश आपको 30 साल में करोड़पति बना देगा.

