Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»अप्रैल में 34 प्रतिशत गिरा खाद्य तेलों का आयात
    अन्य

    अप्रैल में 34 प्रतिशत गिरा खाद्य तेलों का आयात

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: देश में अप्रैल माह के दौरान खाद्य तेलों का आयात 34 प्रतिशत घटकर 7 लाख 90 हजार 377 टन रह गया। उद्योग के संगठन एसईए ने बुधवार को यह जानकारी देते हुये कहा कि मुख्य तौर पर परिवहन एवं रखरखाव सुविधाओं की तंगी से इसमें गिरावट आई है।

    साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसियेसन आफ इंडिया (एसईए) ने एक वक्तव्य में कहा कि पॉम तेल के आयात में इस दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों का आयात बढ़ा है। भारत दुनिया भर में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा खरीदार देश है।

    अप्रैल 2019 के दौरान भारत में कुल 11 लाख 98 हजार 763 टन खाद्य तेलों का आयात किया गया। मुंबई स्थिति एसईए ने वक्तव्य में कहा है, ‘‘अप्रैल में आयात में कमी मुख्य तौर से माल के गंतव्य और माल की रवानगी वाले बंदरगाह दोनों बिंदुओं पर रखरखाव और परिवहन सुविधाओं की तंगी के कारण आई है।’’

    एसोसियेसन ने कहा है पॉम तेल के आयात में आरबीडी पॉमोलिन का आयात अप्रैल 2020 में 87 प्रतिशत घटकर 29,750 टन रह गया जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 2 लाख 38 हजार 479 टन रहा था। सरकार द्वारा आठ जनवरी 2020 को आरबीडी पामोलिन को आयात की प्रतिबंधित सूची में डालर दिये जाने की वजह से यह गिरावट दर्ज की गई।

    एसईए ने कहा कि पिछले साल निम्न शुल्क रियायतों का फायदा उठाते हुये मलेशिया से भारत में जरूरत से ज्यादा आरबीडी पामोलिन पहुंचा। वहीं पॉम तेल के आयात में आई गिरावट के स्थान पर सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों का आयात क्रमश: 13 प्रतिशत और 12 प्रतिशत बढ़ा है। संगठन के मुताबिक नवंबर से अप्रैल 2019-20 की अवधि में देश में खाद्य तेलों का कुल आयात घटकर 61 लाख 82 हजार 184 टन रह गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 72 लाख 03 हजर 830 टन रहा था। देश में खाद्य तेल वर्ष नवंबर से लेकर अक्टूबर तक गिना जाता है।

    edible oil आयात
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअडाणी एंटरप्राइजेज का लाभ 64 प्रतिशत घटा
    Next Article परसिस्टेंट सिस्टम्स के शुद्ध लाभ में मामूली गिरावट
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.