अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को बढ़त मिलते देख भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों का जोश बढ़ गया है और लगातार दुसरे दिन सेंसेक्स-निफ़्टी में बढ़त नज़र आ रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 425 अंकों की बढ़त के साथ 79,911 पर कारोबार करता नजर आया। वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 113 अंकों की बढ़त के साथ 24,326 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी ट्रेंट में 2.84 फीसदी, Dr Reddy में 2.64 फीसदी, BEL में 2.10 फीसदी, HCL Tech में 1.94 फीसदी और Sun Pharma में 1.46 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा Titan में 3.09 फीसदी, Tata steel में 1.14 फीसदी, SBI Life में 0.75 फीसदी, Kotak Bank में 0.40 फीसदी और Hindalco में 0.39 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT में 2.44 फीसदी और Realty में 1.49 फीसदी देखने को मिली।
इसके अलावा निफ्टी Oil and Gas में 1.24 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1 फीसदी, निफ्टी Bank में 0.33 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.33 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.22 फीसदी, निफ्टी Media में 0.47 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.92 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.96 फीसदी, निफ्टी Private bank में 0.29 फीसदी, निफ्टी Health care में 0.82 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.72 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल Healthcare में 0.47 फीसदी की तेजी देखने को मिली। सिर्फ निफ्टी Metal में 0.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

