Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»मंदी का असर: मांग खत्म होने से स्टील फैक्ट्रियों के बीस प्लांट हो गए ठप
    फीचर न्यूज

    मंदी का असर: मांग खत्म होने से स्टील फैक्ट्रियों के बीस प्लांट हो गए ठप

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़। बाजार में मंदी का असर जारी है और इसके बाद भी सरकार नहीं चेत रहीं हैं जिसका नतीजा है कि बाजार से कम्पनियां गायब हो रहीं हैं और मंहगाई के कारण बाजार में वस्तुओं की मांग भी घट रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर के काम कम या बंद होने के कारण लोहे के बाजार पर भी मंदी का असर है।

    आपको बता दें कि पूंजीपथरा इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित 35 में 20 से ज्यादा उद्योग लगभग बंद हो चुके हैं बची हुई जो यूनिट्स चल रही हैं वे घाटे में हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार दो माह बाद नवंबर में उद्योगों के लिए नई नीति ला रही है, उद्योगपतियों से सुझाव मांगे जा रहे हैं।

    उत्पादन मंहगा और मांग शून्य

    उत्पादन के लिए बाजार में मंहगाई के कारण मंहगी मूल्य दरों पर सामान की खरीदारी हो रही है, आयरन, कोयला समेत अन्य रॉ मेटेरियल्स ओडिशा और दूसरे राज्यों से मंगाने पड़ते हैं जिससे उत्पादन मूल्य बढ़ जाता है और बाजार से मांग नहीं होने पर ये उत्पाद फैक्ट्रियों में जंग खाने को मजबूर हैं।

    इन कम्पनियों पर पड़ा असर

    जिंदल इंडस्ट्रियल एरिया में सूर्योदय इस्पात, बालाजी इस्पात, एआर इस्पात, जय हनुमान इस्पात, नर्मदा इस्पात, मां बंजारी, जियोन स्टील जैसे करीब 10 उद्योग ठप हो गए हैं। हफ्तेभर में बालाजी इंडक्शन, हर्ष विनिमय, जीवन स्टील, राधे गोविंद स्टील, रजत इस्पात जैसे प्लांट बंद हो चुके है। इंडस्ट्रियल एरिया के कुछ प्लांट्स में तीन यूनिट में से सिर्फ एक यूनिट ही चल रही है।

    रोजगार के मामले में सबकुछ हो रहा धराशाई

    इन फैक्ट्रियों के बंद होने से बाजार में रोजगार का अकाल पड़ता जा रहा है, बाजारों से रौनक गायब हो रही है और उत्पादकों को अपने उत्पादन में कोई दिलचस्पी ही नहीं नजर आ रही है। मजदूर, ट्रेडर्स, ट्रांसपोर्टर्स, उद्योगों से अप्रत्यक्ष रूप से आय अर्जित करने वालों की संख्या लगभग 50 हजार है। इन्हें मिलने वाली तनख्वाह या आय के पैसों से शहर के बाजार में रौनक रहती है। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ मनोरंजन पर खर्च बढ़ता है लेकिन मंदी और बेरोजगारी के कारण व्यापारी भी कई दिनों से निराश हैं।

    झारखण्ड में मंदी का असर बिहार में मंदी का असर लोहे के कारोबार में मुनाफा स्टील उद्योग पर मंदी स्टील फैक्ट्री बंद
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसोने की कीमत में आई 538 रूपए की उछाल, दस ग्राम का रेट हुआ 38,987
    Next Article फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने कंपनी के सौ करोड़ के शेयर टाइगर ग्लोबल को बेचे
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.