नई दिल्ली। घर हर किसी का सपना होता है और अगर लोन न मिले तो घर का सपना हमेशा अधूरा रह जाता है। बैंक आफ इंडिया ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन पर छूट देने के साथ लोन प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लेने का मूड बनाया है। बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक सलिल कुमार स्वैन ने कहा, ‘बैंक ने प्रोसेसिंग शुल्क की छूट दी है। साथ ही बैंक रियायती दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।’
होम लोन की रकमों पर ये होंगी ब्याज दरें
- रूपये 30 लाख तक – 8.35%
- रूपये 30 लाख से अधिक- रेपो दर के अनुसार तय होगा
सलिल कुमार ने कहा कि इसके अलावा बैंक एजुकेशन लोन भी प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध करा रहा है। बैंक ने एसएमई वेल्कम पेशकश भी शुरू की है। उन्होंने कहा कि इसमें पांच करोड़ रुपये तक का लोन जमानत के मूल्य के हिसाब से रियायती दरों पर दिया जाएगा।

