अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं तो अब देर मत कीजिये क्योंकि RBI की नई नीति के आने के बाद इस बात की पूरी सम्भावना है कि बैंक FD पर ब्याज दरों में कमी करें. सरकार ने बाजार की उम्मीदों 5.3-5.4% की तुलना में 5.1% का कम राजकोषीय घाटे का आंकड़ा पेश किया है। इसके अलावा कहा गया है कि बाजार से कम उधार लेना चाहिए. महंगाई दर रिजर्व बैंक के लक्ष्य से भी नीचे आ गई है. इन सभी कारणों से रिजर्व बैंक के लिए रेपो रेट में कटौती का रास्ता साफ हो जाएगा. अप्रैल की मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कटौती की घोषणा हो सकती है ऐसे में बैंक फडी पर ब्याज दरें कम करना शुरू कर सकते हैं.
बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति के कारण केंद्रीय बैंक ने मई 2022 और फरवरी 2023 के बीच रेपो दर में 2.5% की वृद्धि की थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में 5.65% से बढ़कर दिसंबर में 5.7% हो गई। सब्जियों की कीमतों में तेज गिरावट और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण हेडलाइन मुद्रास्फीति 1Q24 में लगभग 5-5.2% सालाना और F24 में औसत 5.4% सालाना और F25 में 4.5% तक सीमित रहेगी। इससे रेपो रेट में कटौती का रास्ता साफ हो जाएगा.
मौजूदा समय में देश के कई बैंक एफडी पर 8% से 9% तक ब्याज दे रहे हैं। इसलिए छोटे निवेशकों का एफडी के प्रति आकर्षण बढ़ा है. लेकिन आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बैंक ब्याज दरों में तेजी से कटौती करेंगे. इसलिए सबसे अच्छा मौका ऊंची ब्याज दरों पर फिक्स्ड डिपॉज़िट को लॉक करना सही होगा। बता दें कि जब भी सावधि जमा की दरें गिरनी शुरू होंगी तो इसका सबसे पहला असर छोटी से मध्यम अवधि की ब्याज दरों पर पड़ेगा। इसलिए, यदि आपके पास छोटी से मध्यम अवधि के लिए निवेश करने के लिए धन है तो आप अभी से इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

