Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»खुद का स्टार्टअप करने के बारे में सोच रहे हैं तो इनस्टोरीड के बारे में ले जानकारी
    फीचर न्यूज

    खुद का स्टार्टअप करने के बारे में सोच रहे हैं तो इनस्टोरीड के बारे में ले जानकारी

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। एआई-संचालित डीप टेक कंटेंट स्टार्टअप इनस्टोरीड ने एसओएसवी और पूरी दुनिया में स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग उपलब्ध कराने वाले शंघाई-बेस्ड चाइनाएक्सीलेटर से निवेश प्राप्त हुआ है। इनस्टोरीड ब्रांड्स को उनके कंटेंट से ग्राहकों के दिमाग पर पड़ने वाले भावनात्मक असर के बारे में बताता है। एसओएसवी ने अब तक 940 स्टार्टअप्स में फंडिंग की है।

    इनस्टोरीड का टूल ब्रांड के इमोशन कोशंट को पहचानकर तथा उनके लिए अनुकूलित सिफारिशें देकर अपने ग्राहकों की भावनात्मक जरूरतों को टारगेट करने में मदद करता है, जिससे एआई का उपयोग करके रियलटाइम में एंगेजमेंट और कंटेंट प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर टूल को इंटिग्रेट करने करने में मदद करने के लिए इनस्टोरीड ने वेब एप्लिकेशन और एपीआई बनाए हैं, और यह कई भाषाई यूजर्स के लिए टूल का लाइसेंस बेचता है। वर्तमान में यह टूल अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। इनस्टोरीड के सॉल्युशन कंटेंट मार्केट के लिए हैं, जिसकी मार्केट वैल्यू 300 बिलियन डॉलर है। इनस्टोरीड की संस्थापक टीम एसओएसवी द्वारा बुलाई गई हालिया सीड-2 राउंड फंडिंग से काफी प्रभावित है। स्टार्टअप ने पहले स्वदेशी दिग्गज सीड इन्वेस्टर्स जैसे कि वेंचर कैटेलिस्ट्स और जैन एंजिल नेटवर्क, मुंबई से फंडिंग हासिल की थी।

    सफल सीड फंडिंग राउंड और एसओएसवी व चाइनाएक्सीलेटर के साथ जुड़ाव पर टिप्पणी करते हुए, इनस्टोरीड के संस्थापक और सीईओ शरमीन अली ने कहा, “हम अपनी स्टार्टअप यात्रा में एसओएसवी और चाइनाएक्सीलेटर्स से मिलकर खुश हैं। पिछले कुछ वर्षों में एसओएसवी ने जो जबरदस्त नेटवर्क बनाया है, वह हमें विश्व स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा। हम वैश्विक विस्तार के लिए इन फंड्स का उपयोग करेंगे।  

    उन कारकों के बारे में बात करते हुए जिन्होंने एसओएसवी चाइनाएक्सीलेटर को विशेष सामग्री के क्षेत्र में भारत के अत्यधिक इनोवेटिव और बेजोड़ स्टार्टअप में निवेश करने के लिए आकर्षित किया, एसओएसवी में जनरल पार्टनर और चाइनाएक्सीलेटर और एमओएक्स-मोबाइल ऑन्सी एक्सीलरेटर में मैनेजिंग डायरेक्टर विलियम बाओ बीन ने कहा, “मार्केटर्स सालों से ग्राहकों से बेहतर तरीके से जुड़ने और उन्हें अपनी सामग्री बेचने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के रास्ते तलाश रहे हैं।”

    बीन ने कहा, “हम उत्साहित हैं क्योंकि इनस्टोरीड पारंपरिक उद्योगों में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के लिए ऐसा ही कर रहा है और वह भी डेटा व मशीन लर्निंग का लाभ उठाते हुए।”

    पूर्व-मसिगामा और कंटेंट स्पेशलिस्ट शरमीन अली और मशीन लर्निंग व एनएलपी स्पेशलिस्ट सुतांशु राज ने मिलकर इनस्टोरीड की शुरुआत की थी। इसमें इंडस्ट्री की जानकारी के साथ-साथ तकनीकी विशेषज्ञता के सही संयोजन को रखा गया था। यह टूल कंटेंट बाज़ार के लिए एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करता है, जिससे उन्हें ब्रांड के इमोशनल कोशंट को पहचानकर उसके आधार पर विशेष भावनाओं को टारगेट करने में मदद मिलती है। इसके साथ यह टूल अनुकूलित शब्दों और वाक्यांशों की सिफारिश करता है।

    इनस्टोरीड के बारे में- 

    इनस्टोरीड का टूल ब्रांड के इमोशनल कोशंट की पहचान करता है और अनुकूलित सिफारिशों के जरिये ग्राहकों को ब्रांड से भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए टारगेट करने में मदद करता है। इससे एआई का उपयोग कर रियलटाइम में एंगेजमेंट और कंटेंट प्रोडक्टिविटी में वृद्धि होती है। किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर टूल को इंटिग्रेट करने में मदद करने के लिए इनस्टोरीड ने वेब एप्लिकेशन और एपीआई बनाए हैं। यह कई भाषाई यूजर्स के लिए टूल का लाइसेंस बेचता है। वर्तमान में यह टूल अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है।

    doing your own If you are information about Instorid startup then get thinking about
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleवैश्विक सामाजिक गतिशीलता सूचकांक में भारत 76वें स्थान पर
    Next Article मकान किराया भत्ता नहीं मिल रहा तो ऐसे करें कर लाभ का दावा
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.