आइकॉनिक मोपेड लूना एक बार फिर अलग स्टाइल और तकनीक के साथ बाजार में आई है। एक समय की चल मेरी लूना अब इलेक्ट्रिक वर्जन में सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। काइनेटिक ग्रीन ने इसे आज पूरे भारत में लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने अपने सेगमेंट की मोपेड में बेहतरीन परफॉर्मेंस और फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ई लूना लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक लूना की अधिकतम सीमा 110 किमी है, जो इसे कम दूरी के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती है। इलेक्ट्रिक लूना तीन वेरिएंट में आएगी। इसका 110 किलोमीटर की रेंज देने वाला वेरिएंट बाजार में आने के लिए तैयार है, फिलहाल इसके 80 और 150 किलोमीटर की टॉप रेंज देने वाले वेरिएंट पर काम चल रहा है। अब इलेक्ट्रिक लूना मात्र 10 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च पर चलेगी।
यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जिन्हें रोजाना ऑफिस जाना पड़ता है या जिन्हें बार-बार घर से बाहर जाना पड़ता है। ई लूना को फुल चार्ज करने के लिए आपको सिर्फ 15 रुपये खर्च करने होंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ई-लूना उन औसत वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगी जिनकी सैलरी 20 या 25 हजार रुपये है. ई-लूना की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। अगर आप यह ई-बाइक लेना चाहते हैं तो महज 500 रुपये में इसकी प्री-बुक कर सकते हैं।

