Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»ICICI प्रूडेंशियल फंड में 10 हजार के निवेश के बदले मिला 51.6 लाख रुपये का रिफण्ड
    फीचर न्यूज

    ICICI प्रूडेंशियल फंड में 10 हजार के निवेश के बदले मिला 51.6 लाख रुपये का रिफण्ड

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। अगर आप लंबी अवधि में एक अच्छा कॉर्पस तैयार करना चाहते हैं तो आपको इसकी शुरुआत छोटी सी राशि से भी कर देनी चाहिए। म्यूचुअल फंड की मल्टीकैप कटेगरी एक ऐसी कटेगरी है जो जिसमें अगर एसआईपी के रूप में मासिक 10,000 रुपये का निवेश किया जाए तो 15 सालों में यह राशि 51.6 लाख रुपये हो जाएगी। देश की अग्रणी म्यूचुअल फंड कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के मल्टी कैप फंड ने इसी तरह का लाभ दिया है।

    अर्थलाभ डॉट कॉम के आंकड़े बताते हैं कि अगर किसी ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मल्टीकैप फंड में 10 हजार रुपये का मासिक एसआईपी के रूप में निवेश किया होगा तो 7 सालों में यह 12.1 फीसदी का रिटर्न, 10 सालों में 12.5 और 15 सालों में 12.9 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी इस अवधि में वह राशि 12.9 लाख, 23 लाख और 51.6 लाख रुपये हो गई है।

    मिड कैप एवं स्माल कैप की तुलना में मल्टी कैप फंड कम जोखिम वाले होते हैं। यह ज्यादा विविधीकृत होता है और इसमें तमाम बाजार पूंजीकरण के लिए अधिकत्म स्टॉक एक्सपोजर की सीमा होती है। पिछले कुछ सालों में इन फंडों के पोर्टफोलियो में स्टॉक की संख्या 40 से बढ़कर 70 हो गई है। यह पोर्टफोलियो में जोखिम को कम करता है और यह वृद्धि तथा मूल्य को ध्यान में रखकर निवेश की रणनीति बनाता है। यह बाजार पूंजीकरण अलोकेशन के लिए इन हाउस मॉडल का पालन करता है। 31 अक्टूबर 2019 तक इसका एक्सपोजर लॉर्ज कैप में 74 फीसदी रहा है जबकि 15 फीसदी मिड कैप में और 11 फीसदी स्माल कैप में रहा है।

    आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टीकैप को 1994 में पेश किया गया था और इसका प्रबंधन एस नरेन करते हैं। इस फंड ने स्थापना के समय से लेकर अब तक 14.43 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है जबकि निफ्टी 50 का रिटर्न इस दौरान महज 10.36 फीसदी रहा है। यह फंड हाउस टॉप डाउन और बॉटम अप अप्रोच का पालन सेक्टर और स्टॉक के चयन में करता है। शेयरों के चयन में यह फंड हाउस कंपनी की वृद्धि और मजबूत वित्तीय आंकड़ों पर फोकस करता है जिसमें अच्छे कैश फ्लो प्रबंधन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस की नीतियों का समावेश होता है।

    चूंकि एस नरेन विपरीत निवेश में विश्वास करते हैं इसलिए यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है जो वर्तमान में लंबी अवधि के नजरिए से बेहतर लगती हैं। फंड का उद्देश्य सभी सेक्टरों में क्वालिटी वाले स्टॉकों का चयन कर उनमें लंबी अवधि में पूंजी में बढ़त के उद्देश्य के साथ निवेश किया जाता है। पूंजी बाजार नियामक सेबी की मल्टीकैप फंड की परिभाषा के मुताबिक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम सभी लॉर्ज, मिड एवं स्माल कैप स्टॉकों में निवेश करती है। लेकिन जून 2018 में नई परिभाषा के मुताबिक फंड मैनेजरों को यह सुविधा मिल गई है कि सभी सेक्टरों और बाजार पूंजीकरण में निवेश कर सकते हैं।

    against 10 ICICI of Rs 51.6 lakh Prudential Fund received refund thousand investment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमास्टरकार्ड ने फेडरल बैंक से मिलाया हाथ, सुरक्षा को बेहतर करने का संकल्प
    Next Article मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन बोले, आर्थिक विकास बढ़ाने को खपत करें ज्यादा
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.