Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस बाजार पूंजीकरण में मिला सबसे ज़्यादा लाभ
    अन्य

    आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस बाजार पूंजीकरण में मिला सबसे ज़्यादा लाभ

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: सेंसेक्स की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 53,702.27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक लाभ हुआ।

    इनके अलावा सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन इस दौरान घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,561.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,43,350.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 15,347.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,980.87 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 7,201.34 करोड़ रुपये बढ़कर 2,74,005.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 3,711.77 करोड़ रुपये बढ़कर 7,76,595.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,380.36 करोड़ रुपये बढ़ाकर 2,31,216.87 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. के बाजार पूंजीकरण में 2,500.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,16,196.27 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,211.29 करोड़ रुपये घटकर 2,26,972.43 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,621.77 करोड़ रुपये घटकर 4,99,198.40 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 3,732.56 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 2,91,053.28 करोड़ रुपये पर आ गया।

    इसी तरह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,534.97 करोड़ रुपये घटकर 2,68,018.40 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.10 अंक या 1.37 प्रतिशत के लाभ में रहा।

    tcs
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमैकडोनाल्ड्स ने सिंगापुर में रोका परिचालन
    Next Article केंद्रीय पेंशनभोगियों की पेंशन में कोई कटौती नहीं: वित्त मंत्रालय
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.