देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज ICICI बैंक ने वॉट्सऐप बैंकिंग सेवा लॉन्च की है। इसके जरिए घर बैठे ही ग्राहकों के लिए बैंकिंग करना आसान हो सकेगा। ICICI बैंक के मुताबिक इसके जरिए ग्राहक अपने सेविंग्स अकाउंट का बैलेंस, आखिरी तीन ट्रांजेक्शंस, क्रेडिट कार्ड लिमिट के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट लोन ऑफर्स, क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लॉक और अनब्लॉक करने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ICICI बैंक के तीन नजदीकी एटीएम का भी ग्राहक वॉट्सऐप के जरिए पता लगा सकेंगे।
ऐसे ग्राहक जो बैंक में दिए नंबर पर ही वॉट्सऐप चला रहे हैं, वे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा सिर्फ बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करने वाले ग्राहक भी कार्ड को ब्लॉक और अनब्लॉक कराने के लिए इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग बैंक की शाखाओं और नजदीकी एटीएम के बारे में जान सकते हैं, जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं।

