बेंगलुरू: वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएस फिनटेक ने शैलेष हरिभक्ति को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. एम. ग्रोवर ने एक बयान में हरिभक्ति को कंपनी के लिए एक अच्छा परामर्शदाता बताया।
उन्होंने कहा कि उनकी सलाह कंपनी प्रबंधन के लिए भी बेहतर होगी। बयान के मुताबिक हरिभक्ति ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कंपनियों के संचालन की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण और स्वचालन बढ़ा है। आईबीएस फिनटेक कोरोना वायरस के बाद उभरने वाली इस नयी दुनिया के लिए कॉरपोरेट को तैयार करने में अहम भूमिका अदा कर रही है।

