Hyundai Xcent कार भारत में बंद हो गई है. हुंडई इंडिया की वेबसाइट पर यह कार अब शो नहीं हो रही है, इसके अलावा डीलर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि Xcent डिसकंटीन्यू कर दी गई है. डीलर्स का कहना है कि उन्हें लगभग 6 माह से Hyundai Xcent की यूनिट्स नहीं मिल रही हैं. हालांकि कंपनी की ओर से Xcent को डिसकंटीन्यू किए जाने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.
नई Aura के लॉन्च होने के बाद से Hyundai Xcent की बिक्री में गिरावट आई है. कंपनी ने इस कार के BS6 डीजल मॉडल के बारे में भी कोई घोषणा नहीं की थी. हुंडई ने Xcent का पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट भी लाइन अप से हटा दिया है.
हुंडई Xcent को 2014 में लॉन्च किया गया था. इसके फीचर्स के चलते कई ग्राहकों ने इसे वरीयता दी. आगे चलकर हुंडई ने इसका अपडेटेड वर्जन भी लॉन्च किया और इसमें टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम को भी पेश किया.
अगर आप अभी भी Xcent खरीदना चाहते हैं तो यह टैक्सी सेगमेंट में मौजूद है. इसका नाम Xcent Prime है. Xcent Prime की बिक्री अभी भी चालू है और यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में आती है. इसमें CNG विकल्प भी हे. सेफ्टी फीचर्स में ड्राइवर एयरबैक और option. EBD के साथ ABS दिए गए हैं. Xcent के रिप्लेसमेंट में Aura को खरीदा जा सकता है. Aura तीन इंजन विकल्प और दो ट्रांसमिशन विकल्प के साथ है.

