नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने आज कहा कि उसकी नई लॉन्च फोर्थ जनरेशन प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार ऑल-न्यू i20 (all-new i20) को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। मात्र 20 दिन में इसकी 20 हजार बुकिंग हो चुकी है और दिवाली सीजन (Diwali season) के दौरान कंपनी ने 4000 से ज्यादा यूनिट्स को डिलीवर किया।
HMIL के डायरेक्टर (सेल्स, मार्केटिंग एंड सर्विस) तरुण गर्ग ने कहा कि i20 अपने सेगमेंट में ट्रेंडसेटर रही है और युवा ग्राहकों की चहेती बन चुकी है। अब ऑल न्यू i20 के लॉन्च से हम नया बेंचमार्क सेट कर रहे हैं। हमें 20 दिन में 20000 बुकिंग मिली है। दिवाली सीजन के दौरान हम इस ब्लॉकबस्टर प्रोडक्ट की 4000 से अधिक डिलीवरी कर चुके हैं।

