Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»हुंडई ने दिखाई RM20e इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की झलक
    ऑटोमोबाइल

    हुंडई ने दिखाई RM20e इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की झलक

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन में 16वीं बीजिंग इंटरनेशनल ऑटोमोटिव एग्जीबीशन (Auto China 2020) की शुरुआत हो चुकी है. इस ऑटो शो में हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) ने अपनी RM20e इलेक्ट्रिक रेसिंग मिडशिप स्पोर्ट्स कार के प्रोटोटाइप को शोकेस किया है. इसके अलावा कंपनी ने Elantra N TCR और Prophecy concept EV मॉडल का भी प्रीमियर किया है.

    हुंडई ने एग्जीबीशन में नई Tucson और नई Elantra को भी चीन में पहली बार पेश किया. मोटर शो में Hyundai अपने हाल ही में लॉन्च हुए डेडिकेटेड ईवी लाइनअप ब्रांड IONIQ को भी प्रमोट कर रही है.

    Hyundai RM20e कंपनी की पहली हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है. RM20e की मोटर 810 hp पावर और 960 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. यह कार केवल 3 सेकंड के अंदर 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. हुंडई ने फ्यूचर एन मॉडल्स के​ लिए नई हाई परफॉरमेंस मोरस्पोर्ट्स टेक्नोलॉजीज को विकसित व कनेक्ट करने के​ लिए 2012 में RM (Racing Midship) प्रॉजेक्ट शुरू किया था. RM सीरीज में RM14, RM15, RM16 और RM19 मॉडल आए हैं. 2019 में हुंडई की पहली इलेक्ट्रिक रेस कार Veloster N eTCR फ्रैंकफर्ट मोटर शो में अनवील हुई थी.

    हुंडई मोटर ग्रुप के प्रेसिडेंट और रिसर्च व डेवलपमेंट डिवीजन क हेड Albert Biermann का कहना है कि क्लीन मोबिलिटी का लक्ष्य हासिल करने के लिए हुंडई ने अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर हर तरह के इको फ्रेंडली व्हीकल बनाने की क्षमता विकसित की है. इनमें हाइब्रिड, प्लग इन हाइब्रिड, बैटरी इलेक्ट्रिक और फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं.

    Hyundai
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स में 593 अंकों और निफ्टी में 177 अंकों की बढ़त
    Next Article फेस्टिव सीजन के लिए Amazon ने कसी कमर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.