भारतीय शेयर बाजार के लिए वार्षिक बजट एक बड़ा ट्रेंडसेटर रहा है, पिछले दस वर्षों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बजट घोषणा के दिन भारतीय बाजार में दस में से 6 सत्रों में गिरावट आई। वहीं, केवल चार बार ही बढ़त दर्ज की गई। शेयर बाजार में इन दिनों तेज़ी का माहौल है, सेंसेक्स और निफ़्टी नई ऊंचाइयां छू रहे हैं लेकिन पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में घबराहट देखी जा रही है और गिरावट का माहौल है।
बजट वाले दिन यानि आज भी दोनों इंडेक्स फिलहाल नीचे की तरफ कारोबार कर रहे हैं , ऐसे में ये देखा जाना है इसबार बजट वाले दिन भारतीय शेयर बाजार का क्या रुख रहेगा। मोदी3.0 के पहले बजट में सरकारी एलानों के बाद शेयर बाज़ार भागेगा या फिर गोता लगाएगा। पिछले डस वार्षिक बजटों की बात करें तो 2015, 2017 2021 और 2022 में बजट वाले दिन शेयर बाज़ार में तेज़ी का रुख देखा गया.
भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क, निफ्टी 50 और सेंसेक्स, सोमवार, 22 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024 से पहले लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 22 अंक की गिरावट के साथ 24,509.25 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 103 अंक की गिरावट के साथ 80,502.08 पर बंद हुआ। इसके विपरीत, आगामी बजट को लेकर सतर्कता को दरकिनार करते हुए मिड- और स्मॉल-कैप सेगमेंट ने अच्छी बढ़त दिखाई। बजट घोषणा के दिन से पहले निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखा गया।

