Mutual funds Sahi Hai” TV पर सुना, Insta reels में देखा…
पर अब सवाल ये है शुरू कैसे करें?
फाइनेंस डेस्क – Gen Z की जिंदगी में swipe करना आसान है लेकिन invest करना थोड़ा confusing लगता है। EMI की टेंशन, UPI के पिंग्स और Zomato के temptations के बीच, Mutual Fund एक ऐसा रास्ता है जो आपको धीरे-धीरे “Broke to Woke” बना सकता है।
Mutual Fund क्या होता है?
Mutual Fund एक ऐसा investment टूल है जहां बहुत सारे लोग अपना पैसा एक जगह जमा करते हैं। ये पैसा प्रोफेशनल fund managers शेयर, बॉन्ड, या दूसरे financial instruments में लगाते हैं।
Mutual Fund के फायदे क्यों है ये सही?
छोटी रकम से शुरुआत: 100 या 500 से SIP (Systematic Investment Plan) शुरू कर सकते हो
Diversification: आपका पैसा एक साथ कई कंपनियों में लगता है = कम risk
Professional Management: Expert संभालते हैं आपका पैसा
Liquidity: जब चाहिए, तब पैसा निकाल सकते हो (कुछ terms & conditions के साथ)
कैसे शुरू करें Mutual Fund?
Step 1: KYC करवाएं
Aadhar + PAN + Selfie = KYC Done
आप Groww, Zerodha, Paytm Money, Kuvera जैसे trusted apps से KYC कर सकते हैं।
Step 2: Goal Decide करें
1 साल में Goa trip चाहिए? Short-term fund
5 साल में घर की डाउनपेमेंट? Mid-term
10+ साल बाद financial freedom? Long-term equity fund
Step 3: SIP या Lumpsum?
Monthly income है? SIP
Bonus मिला? Lumpsum
SIP ज़्यादा recommended है क्योंकि ये market ups & downs को balance कर देता है।
Step 4: App या Website से Fund Select करें
Start with:
Axis Bluechip Fund
Parag Parikh Flexi Cap
SBI Small Cap Fund
Step 5: Monitor, Don’t Panic
Market गिरे तो डरना नहीं। Mutual Fund शादी नहीं, breakup भी हो सकता है लेकिन SIP में consistency ही key है।

