Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं तो होम लोन लेते समय क्या ध्यान रखें
    फीचर न्यूज

    पहली बार घर खरीदने जा रहे हैं तो होम लोन लेते समय क्या ध्यान रखें

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 23, 2019Updated:November 23, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    image Finance Khabar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लेखक – अमित सिन्हा, चीफ ऑपरेशन आफिसर, ट्रेसपेक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

    मकानों के बढ़ते दाम को देखते हुए आज मकान खरीदने की इच्छा रखने वाले अनेक लोगों के लिए मकान खरीदना एक महंगा सौदा है। ऐसी स्थिति में, होम लोन अंधेरे में आशा  की रौशनी की तरह है। अगर आप होम लोन लेकर मकान खरीदने के सपने को साकार करने को सोच रहे हैं लेकिन आप यह नहीं जानते कि क्या करना चाहिए तो आपके लिए हम कुछ महत्वपूर्ण सलाह पेश  कर रहें हैं जिन पर आपको निष्चित ही विचार करना चाहिए।


    इस लेख में हम मुख्य रूप से लोन लेने के लिए पात्रता मानदंड, लोन देने वाली संस्था का चयन, लोन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया, डाक्युमेंटेशन, लोन की सही अवधि का चुनाव तथा कर संबंधी लाभों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

    लोन लेने की प्रक्रिया की शुरूआत लोन प्राप्त करने की योग्यता या पात्रता से शुरू होती है और इस संबंध में क्रेडिट स्कोर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर पर ही यह निर्भर करता है कि कोई बैंक आपको कितने का लोन मंजूर करेगा। अगर आप अपने सभी बिलों का भुगतान करने में सक्षम हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा। यह स्कोर 300-900 की सीमा के भीतर अलग-अलग हो सकता है और अगर यह 750 से ऊपर हो तो इसे अच्छा माना जाता है। होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले अगर आप अपने स्कोर की जांच कर लें तो यह बहुत अच्छा होगा।

    लोन की किस्तों  की अदायगी की आपकी क्षमता का निर्धारण करने के लिए आपकी आय दूसरा महत्वपूर्ण कारक है। आपके परिवार में आप पर आश्रित सदस्यों की संख्या के आधार पर बैंक इस बात की गणना करते हैं कि आप सभी मासिक खर्चों के बाद कितने की ईएमआई आराम से चुका सकते हैं।

    आदर्श स्थिति में, आपकी ईएमआई आपके वेतन के 50 प्रतिशत हिस्से से अधिक नहीं होनी चाहिए। अंत में, ऋण देने की राशि तय करने से पहले आपको लोन देने वाले अधिकतर संस्थान संपत्ति के मूल्य पर विचार करते हैं। आपको अपनी जेब से डाउन पेमेंट (20 प्रतिशत की राशि) का भुगतान करना होगा, और संपत्ति की पूरी लागत के 80 प्रतिशत के लिए ऋण लिया जा सकता है।

    अब जब आपका पात्रता मानदंड पूरा हो गया है, तो आपके लिए होम लोन देने वाले सही ऋणदाता का चयन करने का समय आ गया है। इसके बारे में जानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप लोन देने वाले जितने अधिक बैंकों से लोन पर लगने वाले ब्याज एवं अन्य बातों के विवरण प्राप्त कर सकते हैं उतना ही अच्छा है। लोन देने वाले बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान से बात करते समय ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, लोन का समय से पूर्व भुगतान करने पर लगने वाले शुल्क, अनुमानित ईएमआई और लोन की अवधि के बारे में सवाल जरूर पूछें।

    एक बार जब आप लोन देने वाले ऋणदाता के बारे में अंतिम फैसला ले लेते हैं तो आपको अपने सभी व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवरणों के साथ एक आवेदन पत्र भरना होता है। यदि आपने पहले ही कोई संपत्ति देख ली है, तो आपको उसका विवरण भी देना पड़ सकता है। आवेदन पत्र के साथ, आपको पहचान, पते और आय प्रमाण के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जिन्हें प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है उनमें शामिल हैं – आयकर विभाग द्वारा पिछले दो वित्तीय वर्षों के लिए फॉर्म 16 या आईटी रिटर्न की प्रतिलिपि, मूल वेतन विवरण या आपके नियोक्ता से वेतन प्रमाणपत्र, पिछले छह महीनों का बैक खाता विवरण या अद्यतन पासबुक, व्यक्तिगत संपत्ति और देनदारियों के बारे में विवरण। पहचान दस्तावेजों में मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन शामिल हैं। इस स्तर पर, बैंक आपसे प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करने के लिए कहेगा।

    अपेक्षित दस्तावेजों के साथ विधिवत भरा हुआ ऋण आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद, बैंक आपकी ओर से दी गई जानकारी की जांच करेगा तथा आपकी पुनर्भुगतान क्षमता का आकलन करेगा। एक बार जब बैंक पूरी तरह से संतुष्ट हो जाता है, तो वह ऋण को मंजूरी दे देगा और ऑफर  लेटर जारी कर देगा। यदि आप ऑफर स्वीकार करने का निर्णय लेते हैं, तो आपको इस पत्र की डुप्लिकेट कॉपी पर हस्ताक्षर करना होगा और बैंक में जमा करना होगा।

    बैंक आपको आपकी आयु और आय के आधार पर 5 से लेकर 30 वर्षों की अवधि का चयन करने की अनुमति देते हैं। छोटी अवधि का मतलब है कि आपकी ईएमआई अधिक होगी, लेकिन आप बैंक को जो कुल ब्याज देंगे वह कम होगा जबकि लोन की लंबी अवधि में आप जिस संपत्ति को खरीद रहे हैं उसकी कीमत बढ़ जाएगी और इसका मतलब यह हुआ कि आरओआई कम होगी। मान लिया कि आपने 20 साल के लिए 8.5 प्रतिशत के ब्याज दर पर 50 लाख रुपए का लोन लिया। तब आपकी ईएमआई 43,391 रुपए  होगी।

    इस प्रकार, आप अपने ऋण कार्यकाल के अंत तक अपने बैंक को 1,04,13,840 की कुल राशि का भुगतान करेंगे। अब, यदि आप समान ब्याज दर पर दस साल के लिए ही ऋण लेते हैं तो आपकी ईएमआई 61,992 रुपए होगी और इस स्थिति में, आप लोन अवधि के अंत तक बैंक को कुल मिलाकर 74,39,040 रुपए का भुगतान करेंगे।


    होम लोन लेने पर आपको कुछ कर लाभ भी मिलते हैं। इन लाभों में सबसे सामान्य लाभ है धारा 80 सी के तहत मिलने वाली छूट। इस धारा के तहत आप होम लोन के मूलधन के पुनर्भुगतान के लिए बैंक को भुगतान की गई राशि के लिए आय कर में कटौती का दावा कर सकते हैं। इस धारा के तहत कटौती योग्य अधिकतम राशि एक वर्ष में 1.5 लाख रुपए है। धारा 24 के तहत भी लाभ मिलते हैं। इस धारा के तहत, ब्याज की अदायगी की दिशा में भुगतान की गई राशि के लिए छूट का दावा किया जा सकता है। यदि संपत्ति आपके कब्जे में है, तो छूट की अधिकतम सीमा 2 लाख रुपए होगी।

    Buying eligibility criteria First-time Home loan Homebuyers property values Trespect India
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअक्टूबर में इंडिया इंक का M&A सौदा मूल्य 45 फीसदी तक लुढ़ता, ये है असली वजह
    Next Article कॉरपोरेट गवर्नेंस पर RBI ने लागू किये नये नियम
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.