Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»पेश है वो सब कुछ जो बजाज फिनसर्व के Honeymoon Holiday Cover के बारे में आपको जानना चाहिए
    पर्सनल लोन

    पेश है वो सब कुछ जो बजाज फिनसर्व के Honeymoon Holiday Cover के बारे में आपको जानना चाहिए

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 16, 2019Updated:December 16, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Image Financekhabar
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके हनीमून का हर पल आपकी कल्पना पर खरा उतरे, इसकी प्लानिंग करने में आपको महीनों लग सकते हैं। लेकिन यह बेहद जरूरी है कि यात्रा के दौरान घटित होने वाली किसी भी आकस्मिक और असुविधाजनक घटना के लिए आप पूरी तरह से तैयार रहें। अनिश्चितताओं से भरी स्थितियों का मुकाबला करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है- बजाज फिनसर्व द्वारा प्रस्तावित Honeymoon Holiday Cover का चयन करना।

    विशेष रूप से अनुकूलित किया गया यह प्लान सुनिश्चित करता है कि आप हर प्रकार के मुश्किल हालात में सुरक्षित बने रहेंगे, साथ ही साथ आरामदायक और सकुशल यात्रा कर सकेंगे। उन फीचर्स के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें, जो इस प्लान को अपरिहार्य बनाते हैं।

    Honeymoon Holiday Cover प्राप्त करने के क्या लाभ हैं?

    सस्ते प्रीमियम पर ऊंची कवरेज

    Honeymoon Holiday Cover के साथ आप मात्र 699 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर 3 लाख रुपए तक की कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा को अंतिम क्षणों तक रद्द करने, होटल रूम की बुकिंग ठुकराए जाने, सामान खो जाने, अस्पताल में आपातकालीन भर्ती और हनीमून मनाने के दौरान आपके घर में सेंधमारी हो जाने की स्थिति में इस राशि का उपयोग किया जा सकता है।

    आवास और यात्रा सहायता के लिए आपातकालीन वित्तीय सहारा

    यदि आप खराब मौसम या किसी भी प्रतिकूल घटना की वजह से अपनी यात्रा के दौरान बिना कैश या कार्ड के कहीं पर फंसे हुए हैं, तो Honeymoon Holiday Cover आपको भारत और विदेश में क्रमशः 50,000 और 1 लाख रुपए की आपातकालीन अग्रिम राशि की पेशकश के रूप में सहायता प्रदान करता है। इस अग्रिम राशि को आप अपनी यात्रा और आवास खर्चों का प्रबंधन करने में खर्च करके सुरक्षित बने रह सकते हैं।

    आपात स्थिति में अस्थायी स्मार्टफोन

    यदि आपका स्मार्टफोन खो जाए, तो आप 7 दिनों तक के अल्पकालिक इस्तेमाल हेतु कोई स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हैं। याद रखें कि यह सेवा केवल देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है। ऐसा स्मार्टफोन पाने के लिए आपको बीमाकर्ता को कॉल करके इसका अनुरोध करना होगा।

    सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लॉक करने के लिए सिंगल कॉल

    आपका वालेट खो जाने की स्थिति में यह बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप अपने सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर दें। Honeymoon Holiday Cover के बूते आप अपने सभी कार्डों को टोल-फ्री नंबर 1800-419-4000 पर एक सिंगल फोन कॉल करके ब्लॉक कर सकते हैं। आप समय या जगह की मजबूरी के बगैर ऐसा कर सकते हैं।

    पैन कार्ड का शून्य लागत पर रिप्लेसमेंट

    यदि आप अपना पैन कार्ड रखा हुआ वॉलेट खो देते हैं, तो आपको नया पैन कार्ड प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है। इस प्रक्रिया में कागजी कार्रवाई और दस्तावेजीकरण शामिल हैं, और साथ ही यह नि: शुल्क भी है।

    काम्प्लीमेंटरी बीमा कवर

    यह प्लान व्यक्तिगत चोट लगने के लिए 1.5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त कवरेज और अस्पताल में भर्ती होने, सामान का नुकसान होने, आपके घर पर चोरी होने या यात्रा रद्द हो जाने की स्थिति में 3 लाख रुपए तक का कवरेज प्रदान करता है।

    बीमा पॉलिसी द्वारा क्या चीजें कवर नहीं की जाती हैं?

    Honeymoon Holiday Cover एक ऐसा समग्र और व्यापक प्लान है, जो आपको कई तरह की घटनाओं के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता है। हालांकि ऐसी कुछ विशेष परिस्थितियां होती हैं, जिनके तहत बीमा पॉलिसी किसी भी उत्तरदायित्व से मुंह चुरा सकती है। ये विशेष परिस्थितियां निम्नानुसार हैं:-

    • यदि आप नशे की हालत में अपनी वालेट जैसी कीमती चीजें खोते हैं, तो यह प्लान ऐसे किसी नुकसान को कवर नहीं करेगा।
    • यदि आपका वाहन लापरवाही और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के कारण क्षतिग्रस्त होता है, तो प्लान किसी नुकसान की भरपाई नहीं करेगा।

    Honeymoon Holiday Cover के लिए आवेदन कैसे करें?

    Honeymoon Holiday Cover के लिए आप चार आसान चरणों में आवेदन कर सकते हैं:

    • Honeymoon Holiday Cover को Pocket Insurance and Subscriptions कैटेगरी के तहत खोजें
    • online application form भरें
    • यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से 699 रुपए (एक वर्ष हेतु) के प्रीमियम का भुगतान करें।

    दावा-प्रक्रिया क्या है?

    कोई दावा दायर करने के लिए आपको बस कस्टमर केयर टीम से तुरंत संपर्क करने की आवश्यकता होती है। ऐसा आप निम्न विधियों से कर सकते हैं:-

    • बीमाकर्ता के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें या
    • कोई ईमेल भेज कर अपना दावा दायर करें

    अब चूंकि आप इस चीज से वाकिफ हो चुके हैं कि आपकी जेब पर भारी न पड़ने वाला बहुआयामी Honeymoon Holiday Cover आपके लिए हर दृष्टि से लाभकारी है, बजाज फिनसर्व द्वारा प्रस्तुत 80 से अधिक पॉकेट इंश्योरेंस एवं सब्सक्रिप्शन पर नजर दौड़ाएं। आप Domestic Holiday Cover, Wallet Care, Mobile Screen Insurance जैसे अनेक अभिनव प्लान की रेंज में से अपने पसंदीदा चयन कर सकते हैं।

    Honeymoon Holiday Cover Personal Loan बजाज फिनसर्व
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleक्या आप अपना क्रेडिट कार्ड करना चाहते हैं बंद, यहां देखें जरूरी कायदे
    Next Article 2020 में वैश्विक आर्थिक पिक-अप के समर्थन में किया गया अमेरिका-चीन व्यापार सौदा: गीता गोपीनाथ
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.