Bharti Airtel Group: टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल समूह की सब्सिडियरी टेलीसोनिक नेटवर्क्स पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने में कथित अनियमितताओं के लिए जुर्माना लगाया गया है। भारती एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि बेंगलुरु में सहायक वाणिज्यिक कर आयुक्त (ऑडिट) के कार्यालय ने कंपनी की एक सहायक कंपनी के खिलाफ केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम के तहत एक आदेश पारित किया है।
इसमें 2,19,873 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी की सहायक कंपनी टेलीसोनिक नेटवर्क्स पर यह जुर्माना वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान दावा किए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट में कथित अनियमितताओं के लिए लगाया गया है। कंपनी को यह ऑर्डर 30 मार्च को मिला। कंपनी ने कहा, ”सबसे अधिक वित्तीय प्रभाव लगाए गए जुर्माने की सीमा तक है।” कंपनी इस आदेश से सहमत नहीं है और इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.
ऑनलाइन ऑर्डरिंग की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो को टैक्स अधिकारियों से 23.26 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इसमें ब्याज और जुर्माना शामिल है. कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश को उचित अथॉरिटी के समक्ष चुनौती देगी। ज़ोमैटो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कहा, ”कंपनी को फाइनेंसियल ईयर 2018-19 के लिए 11,27,23,564 करोड़ रुपये की GST (Goods and Services Tax) मांग के संबंध में Assistant Commercial Tax Commissioner (ऑडिट), कर्नाटक से एक नोटिस मिला। ब्याज और जुर्माने के साथ यह राशि 23 करोड़ 26 लाख 64 हज़ार 271 रुपये होती है। हमारा मानना है कि हमारा मामला गुण-दोष के आधार पर मजबूत है और कंपनी उचित अथॉरिटी के समक्ष आर्डर के खिलाफ अपील करेगी।

