Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»एचडीएफसी बैंक ने MCLR में की कटौती
    पर्सनल लोन

    एचडीएफसी बैंक ने MCLR में की कटौती

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    hdfc
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है, जिसके बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक से पर्सनल लोन लेना सस्ता हो जायेगा। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने चुनिंदा अवधियों पर अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट्स तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद एचडीएफसी बैंक का MCLR अब 9.15% से 9.45% के बीच है। नई दरें 7 जनवरी, 2025 से लागू हो गई हैं।

    MCLR दरों में कटौती का सीधा असर पुराने फ्लोटिंग रेट लोन जैसे होम लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन पर जारी EMI पर पड़ेगा जो MCLR से सीधे जुड़े हैं। MCLR दरों में कमी के साथ, इन लोन पर EMI भी कम हो जाएगी। बैंक के मुताबिक, ओवरनाइट MCLR में 5 बीपीएस की कटौती की गई है, जो 9.20% से 9.15% हो गई है छह महीने और एक साल के एमसीएलआर को 5 बीपीएस घटाकर 9.50% से 9.45% कर दिया गया है। दो साल के एमसीएलआर को 9.45% पर अपरिवर्तित रखा गया है। तीन साल के एमसीएलआर को 5 बीपीएस घटाकर 9.50% से 9.45% कर दिया गया है।

    बता दें कि एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जो एक फाइनेंसियल इंस्टीटूशन किसी स्पेशल लोन के लिए लेता है। यह ऋण के लिए ब्याज दर की निचली सीमा निर्धारित करता है। फरवरी में होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट में कटौती की उम्मीद है। इसके बाद लोन सस्ता हो जाएगा। लंबे समय से आम लोग होम और कार लोन की बढ़ी हुई ईएमआई कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

    5 bps cut hdfc bank MCLR
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट स्कीम को जनवरी के अंत तक कैबिनेट की मिल सकती है मंजूरी
    Next Article डीमैट खाते खुलने में बड़ी गिरावट, चार तिमाहियों के निचले स्तर पर
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.