भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली को अपग्रेड कर रहा है। एनएचएआई ने 29 फरवरी, 2024 के बाद केवाईसी पूरा नहीं करने वाले फास्टैग को बंद करने का फैसला किया है। जिन लोगों ने अभी तक अपने FASTags के लिए KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो आप कुछ आसान चरणों का पालन करके FASTag KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन लग रही है तो आप इसे ऑफलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस आपको FASTag जारी करने वाले बैंक के पास जाना होगा। वहां पहुंचकर बैंक से केवाईसी फॉर्म मांगें, इसके बाद उसमें अपनी सारी जानकारी भरें और सबमिट कर दें। इस तरह भी आप अपने फास्टैग खाते की केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 1 जनवरी 2021 को पूरे भारत में FASTag को अनिवार्य कर दिया गया था. 600 से ज्यादा टोल प्लाजा अब FASTag से जुड़ चुके हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। आप बिना रुके बड़े आराम से एक्सप्रेसवे से गुजर सकते हैं। आपके वाहन पर लगे FASTag स्टीकर के माध्यम से टोल बूथ पर लगे सेंसर/स्कैनर से टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा।

