नवंबर 2024 के लिए GST collection अक्टूबर में दर्ज किए गए 1.87 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाने की उम्मीद है, जो अब तक का दूसरा सबसे अधिक monthly collection होगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक GST Reveue में अनुमानित वृद्धि त्योहारों के मौसम के दौरान मजबूत घरेलू बिक्री के कारण है।
अधिकारी के मुताबिक पिछले महीने का संग्रह अच्छा था, और नवंबर का जीएसटी संग्रह, जो अक्टूबर के त्योहारी सीजन से खपत को दर्शाता है, 1.87 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि, 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना मुश्किल हो सकता है।
घरेलू जीएसटी राजस्व संग्रह, जो आमतौर पर हर महीने की 20 तारीख तक होता है, में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी खपत के कारण उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। अधिकारी ने विस्तार से बताया, “अक्टूबर में खपत हमेशा शानदार होती है और यह नवंबर के जीएसटी संग्रह के आंकड़ों में दिखाई देगा। आयात भी महीने के आखिरी 10 दिनों में बढ़ जाता है, जिससे राजस्व में और वृद्धि होती है।” महाराष्ट्र और झारखंड जैसे प्रमुख राज्यों में चुनावों के कारण देरी से दाखिल किए गए जीएसटी ने राजस्व संग्रह की गति को थोड़ा प्रभावित किया है। अधिकारी ने कहा, “महाराष्ट्र का जीएसटी संग्रह, जो काफी है, चुनावों के कारण अभी तक इसका हिसाब नहीं लगाया जा सका है। एक बार जब यह आ जाता है, साथ ही अन्य राज्यों से अतिरिक्त प्रवाह भी आ जाता है, तो हमें और वृद्धि देखने को मिलेगी।”

