एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आमतौर पर 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है। उच्च CIBIL स्कोर के साथ, आपका ऋण तेजी से स्वीकृत हो जाता है। साथ ही बैंक की नजरों में आपकी प्रतिष्ठा भी अच्छी बनी रहती है.
आपके अच्छे क्रेडिट स्कोर फायदा यह होता है कि आपका लोन जल्दी मंज़ूर हो जाता है। इसके अलावा अगर आप क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो आपको क्रेडिट कार्ड मिलने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। अच्छा सिबिल स्कोर होने का फायदा यह है कि आप न्यूनतम ब्याज पर बैंक से लोन ले सकते हैं। इसके साथ ही आप ब्याज दरें कम करने की भी मांग कर सकते हैं.
लंबे समय तक अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा बना रहता है तो इसका सीधा फायदा आपके क्रेडिट कार्ड में रिफ्लेक्ट है. कई बार बैंक अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को सामान्य से अधिक क्रेडिट सीमा प्रदान करते हैं।
अच्छे सिबिल स्कोर वाले लोगों को बैंकों द्वारा विशेष ऑफर दिए जाते हैं, जो कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को नहीं मिलते। कई बार बैंक अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को प्रीमियम कार्ड ऑफर करते हैं। इसमें उन्हें कई एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड पॉइंट और फायदे मिलते हैं।
बीमा प्रीमियम निर्धारित करने में भी आज के समय में क्रेडिट स्कोर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाई क्रेडिट स्कोर होने से कंपनियां आपको काफी कम प्रीमियम का ऑफर कर सकती हैं, जिससे आपको पैसों की बचत भी हो सकती है.

