नई दिल्ली। बाजारों में गिरावट का ग्राफ लगातार अपनी सुस्ती कायम किए हुए है ओर इसका नतीजा यह है कि रौनक तो गायब ही हो गई है। सोमवार को लगातार चौथे दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम कम हुए, मांग कम थी जिसकी वजह से दामों में कमी देखी गयी। लगातार सोने के दाम में दो सौ रूपयों की कमी हुई और इस प्रकार सोने का दाम रूपए 200 लुढ़ककर माह के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। इस समय दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 39,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका।
बाजार में चांदी की बात करें तो उसकी कीमतों में भी 400 रुपये की कमी देखी गयी और इसके साथ ही चांदी 48,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची गयी। वहीं चांदी वायदा 427 रुपये कमजोर पड़कर 47,458 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

