Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»सोने की कीमत में आई 538 रूपए की उछाल, दस ग्राम का रेट हुआ 38,987
    अन्य

    सोने की कीमत में आई 538 रूपए की उछाल, दस ग्राम का रेट हुआ 38,987

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    gold prices fall below 44 thousand
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं में वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 538 रुपये उछल कर 38,987 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा यह 1,080 रुपये चमक कर47,960 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। बाजार सूत्रों के अनुसार स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ओर से कमजोर मांग थी अन्यथा वैश्विक बाजारों ने सोने के बाजार में उछाल और अधिक हो सकता था।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच व्यापार में नये आयात शुल्क एक सितंबर से प्रभावी होने से दोनों के बीच व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ गयी हैं। इससे वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी दिखी।’’ सोमवार को सोने का भाव 38,449 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 46,880 रुपये प्रति किग्रा था।न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,530 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 18.50 डॉलर प्रति औंस था। उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोने में सुबह का नुकसान दिन में बराबर हो गया और बाजार बंद होने के समय भाव चढ़ कर 1,530 डॉलर प्रति औंस हो गया।’’

    बैंकों और आयातकों की मजबूत डॉलर मांग के बीच घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत को देखते हुए मंगलवार को आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 67 पैसे लुढ़ककर 72.09 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। गहराते आर्थिक संकट से निवेशकों की आशंका बढ़ने और वैश्विक व्यापार युद्ध भड़कने की संभावनाओं के बीच 30 शेयरों पर आधरित बंबई शेयर सूचकांक में 770 अंकों की गिरावट आई।

    gold rate today share bazar sone ka mulya
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमंत्रीमंडल ने IDBI बैंक में 9,300 करोड़ के निवेश की दी मंजूरी: प्रकाश जावड़ेकर
    Next Article मंदी का असर: मांग खत्म होने से स्टील फैक्ट्रियों के बीस प्लांट हो गए ठप
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.