नई दिल्ली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोने की कीमतें 53 रुपये घटकर 39,007 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी की कीमतों में भी बुधवार को 45,850 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में 20 रुपये की मामूली सुधार के साथ 45,830 रुपये प्रति किलोग्राम देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 53 रुपये की मामूली गिरावट के साथ कारोबार हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि शादी में आभूषणों की मांग भारत के बाजार को बेहतर करने के लिए काफी है।

