नई दिल्ली: भारतीय बाजारों में आज हाजिर सोना और वायदा सोना दोनों की कीमतों में गिरावट आई है।शुक्रवार को जहां गोल्ड तेजी के साथ बंद हुआ था, वहीं आज इनकी कीमतें कम हुई हैं। सोना अपने ऑल-टाइम हाई से 11,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 44,114 रुपये पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 44,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं मल्टीपल कमोडिटी एक्सचेंज पर आज वायदा सोना 0.66% यानी 293 रुपये की गिरावट के साथ 44,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आपको बता दें कि सोना अपने 9 महीने ने मिनिमम लेवल पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आज गोल्ड के भाव में गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत आज 0.8% टूटी, जबकि शुक्रवार को इसमें तेजी आई थी। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत आज 1689.90 डॉलर प्रति औंस रही।

