MCX एक्सचेंज पर सोने और चांदी की वायदा कीमतें मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आईं. घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में तेजी देखने को मिली. 5 अप्रैल 2024 को डिलिवरी वाला सोना 162 रुपये की बढ़त के साथ 62,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं 5 फरवरी 2024 को डिलिवरी वाला सोना 269 रुपये की बढ़त के साथ 62,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इसी तरह चांदी की कीमत भी MCX पर बढ़त के साथ कारोबार करती देखी गई।
चांदी की घरेलू वायदा कीमतें मंगलवार दोपहर बढ़त के साथ कारोबार करती देखी गईं. 5 मार्च 2024 को डिलिवरी वाली चांदी 0.13 फीसदी या 91 रुपये की बढ़त के साथ 72,468 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। मंगलवार दोपहर चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में तेजी और वैश्विक हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। चांदी वायदा 0.34 फीसदी या 0.08 डॉलर की बढ़त के साथ 23.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई. वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 23.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया।
सोने की वैश्विक कीमतों में मंगलवार दोपहर को तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना वायदा 0.57 फीसदी या 11.70 डॉलर की तेजी के साथ 2056.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.26 फीसद या 5.32 डॉलर की बढ़त के साथ 2038.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया। कच्चे तेल की बात करें तो मंगलवार दोपहर कच्चे तेल WTI और बेंचमार्क ब्रेंट ऑयल दोनों में मामूली तेजी देखी गई।

