Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»इस त्योहारी सीजन में स्वयं को बजाज फाइनेंस Fixed Deposit का उपहार दें
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    इस त्योहारी सीजन में स्वयं को बजाज फाइनेंस Fixed Deposit का उपहार दें

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 27, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Fixed Deposit -Pixabay
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नए दशक का शुभारंभ होने में अब ज्यादा देर नहीं है, और अपने भविष्य के लिए निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय है। इस उल्लास भरे मौसम में भोग-विलास की चीजों पर पैसे उड़ाने के बजाय क्यों न स्वयं के लिए कोई ऐसा उपहार खरीदने पर विचार किया जाए, जो हमेशा कुछ न कुछ देता ही रहे? उदाहरण के लिए Bajaj Finance Fixed Deposit एक बहुत बढ़िया विकल्प है। हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बावजूद यह साधन बाजार की सबसे अग्रणी ब्याज दरें पेश करता है और अधिकतम रिटर्न पाने के लिए आपको अपना पैसा समझदारी पूर्वक निवेश करने देता है।

    इसलिए अपने दोस्तों और परिवारवालों को उपहार खरीदते वक्त अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस सुविधाजनक निवेश की उपेक्षा न करें। इस खास निवेश को चुनने से होने वाले लाभों के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया आगे पढ़ें:

    ग्राहक प्रकार की परवाह किए बिना ऊंची ब्याज दरों का लाभ उठाएं

    अपने निवेश से महंगाई (मुद्रास्फीति) को पछाड़ने वाले रिटर्न कमाने के लिए ऊंची ब्याज दर प्रदान करने वाले किसी विकल्प का चयन करना बुनियादी चीज होती है। बजाज फाइनेंस यह विकल्प अपनी एफडी के माध्यम से प्रदान करता है, क्योंकि परिपक्वता के समय देय ब्याज के साथ कम से कम 36 महीनों के कार्यकाल के लिए बुक की गई एफडी पर सामान्य निवेशक के रूप में आप 8.10% और वरिष्ठ नागरिक के रूप में 8.35% तक की उच्च ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। ये ऊंची दरें लंबी अवधि के निवेशों में विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होती हैं, जहां कंपाउंडिंग की शक्ति आपको अपना धन तेजी से कई गुना बढ़ाने में मदद करती है।

    60 महीने के कार्यकाल के लिए आज किए गए निवेश के माध्यम से होने वाली अपनी संभावित कमाई को भली-भांति जानने के लिए निम्नलिखित उदाहरण पर गौर करें:

    ग्राहक प्रकार: नया ग्राहक

    निवेश की राशि (रुपयों में) कार्यकाल (वर्षों में) ब्याज दर अर्जित ब्याज (रुपयों में) परिपक्वता पर राशि (रुपयों में) रिटर्न
    10,00,000 5 8.10% 4,76,143 14,76,143 47.61%
    25,00,000 5 8.10% 11,90,358 36,90,358 47.61%

    ग्राहक प्रकार: वरिष्ठ नागरिक

    निवेश की राशि (रुपयों में) कार्यकाल (वर्षों में) ब्याज दर अर्जित ब्याज (रुपयों में) परिपक्वता पर राशि (रुपयों में) रिटर्न
    10,00,000 5 8.35% 4,93,291 14,93,291 49.32%
    25,00,000 5 8.35% 12,33,229 37,33,229 49.32%

    निवेश के ब्यौरे के आधार पर आप भी FD calculator का इस्तेमाल करके अपने रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं।

    अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लचीले कार्यकाल और भुगतान विकल्पों का उपयोग करें

    अपने निवेश के माध्यम से लचीलेपन का लाभ उठाना असल चीज होती है, और इसीलिए बजाज फाइनेंस की एफडी आपको अपनी एफडी को लक्ष्यों के अनुरूप ढालने की इजाजत देती है। बुद्धिमत्तापूर्ण योजना बना कर आप लगभग हर खर्च को आराम से निबटा सकते हैं क्योंकि आपको 12 से 60 महीने तक के लचीले कार्यकाल में निवेश करने का विकल्प मिलता है; यहां तक कि अगर आपको नियमित रूप से वित्तीय मदद की जरूरत पड़ती हो तो आप मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक भुगतान पाने के विकल्प भी चुन सकते हैं।

    निवेश की उच्च स्थिरता और विश्वसनीयता दिलाने वाली रेटिंग का लाभ उठाएं

    बजाज फाइनेंस अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल से ’बीबीबी’ रेटिंग पाने वाली एकमात्र भारतीय एनबीएफसी है और इसकी डिपॉजिट को आईसीआरए की एमएएए तथा क्रिसिल की एफएएए- दोनों रेटिंग प्राप्त हैं, जो अपनी संबंधित श्रेणियों में सर्वोच्च हैं। ये संकेत देती हैं कि यह पेशकश सुरक्षित है और समय पर रिटर्न देगी।

    मल्टी-डिपॉजिट सुविधा के जरिए कई एफडी में आसानी से निवेश करें

    मल्टी-डिपॉजिट सुविधा के माध्यम से मात्र एक चेक का उपयोग करके आप कई एफडी में निवेश कर सकते हैं, जिनके कार्यकाल और राशियां अलग-अलग हो सकती हैं। यह आपके निवेश को सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ाना आसान बनाता है और पर्याप्त आवर्ती तरलता प्रदान करता है। इसके अलावा यदि आपको जरूरत पड़े तो आप बाकी डिपॉजिट को छुए बिना एक डिपॉजिट से परिपक्वता पूर्व निकासी कर सकते हैं।

    ऑटो-रिन्यूवल सुविधा के साथ परेशान हुए बिना रीइन्वेस्ट करें

    बजाज फाइनेंस एफडी में रीइन्वेस्ट करना दो-टूक, खरा, सीधा और सुविधाजनक है। आपको बस इतना करना है कि कोई एफडी बुक करते समय ऑटो-रिन्यूवल का विकल्प चुनना है और रीइन्वेस्ट की शर्तों को परिभाषित करना है। ऐसा करने से परिपक्वता पर किसी भी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं रह जाती और आपको एफडी रिन्यूवल बोनस का लाभ भी मिलता है।

    उपर्युक्त सभी विशेषताएं इस बात का प्रमाण हैं कि बजाज फाइनेंस एफडी में निवेश करना ऐसा सर्वश्रेष्ठ उपहार क्यों है, जो आप इस त्योहारी सीजन में स्वयं को दे सकते हैं। वास्तव में शुरुआत करने के लिए आपको मात्र 25,000 रुपए की आरंभिक जमा राशि की आवश्यकता होती है। फिर एक छोटा फॉर्म भरकर Open FD Online। इसके बाद बजाज फाइनेंस का कोई कर्मचारी आगे के विवरण के साथ आपसे संपर्क करेगा और त्यौहारी सीजन की पेशकश का सर्वाधिक लाभ उठाने में आपकी मदद करेगा।

    Bajaj Finance Fixed Deposit Fixed Deposit
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनेशनल एल्युमीनियम कंपनी नये सिरे से करेगी विस्तार, इन योजनाओं का होगा समावेश
    Next Article 1 जनवरी से SBI बैंक ओटीपी आधारित एटीएम आहरण शुरू करने की घोषणा की
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.