नयी दिल्ली: दुनिया के उभरते बाजारों में नकदी की बेहतर स्थिति के चलते पूंजी प्रवाह बढ़ने के साथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजारों में जून में अब तक शुद्ध रूप से 20,574 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है। ताजा डिपोजिटरी आंकड़ों के अनुसार एक जून से 12 जून के बीच एफपीआई ने शेयर बाजारों में 22,840 करोड़ रुपये की पूंजी डाली।
वहीं बांड खंड से 2,266 करोड़ रुपये की पूंजी निकाली गई। इस प्रकार, शुद्ध रूप से 20,574 करोड़ रुपये का पूंजी प्रवाह हुआ।इससे पहले, एफपीआई लगातार तीन महीने शुद्ध बिकवाल बने रहे। उन्होंने मई में 7,366 करोड़ रुपये, अप्रैल में 15,403 करोड़ रुपये और मार्च में रिकार्ड 1.1 लाख करोड़ रुपये की निकासी की थी।

