Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया
    प्रेस विज्ञप्ति

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Fortis Escorts
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Dr. Dinesh Kumar, Dr. Sachchidanand Kumar from IMA Bihar; Dr. Ritwick Raj Bhuyan and Dr. Archit Pandit from Fortis Escorts Okhla Delhi at the Medical Excellence Programme on Robotics & Advanced Cancer Surgeries in Patna

    पटना, 18 अप्रैल, 2026: क्लीनिकल उत्कृष्टता और परस्पर ज्ञान साझा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला, नई दिल्ली ने आज मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया, जिसमें रोबोट की मदद से की जाने वाली सर्जरी और एडवांस कैंसर केयर के बदलते परिदृश्यों पर विचार-विमर्श के लिए मेडिकल विशेषज्ञों और हेल्थकेयर कम्युनिटी ने हिस्सा लिया।

    आईएमए बिहार राज्य शाखा के साथ मिलकर आयोजित इस प्रोग्राम के दौरान “रोबोटिक कार्डियाक सर्जरी – हमारे अनुभव और आगे की राह” तथा “कैंसर सर्जरी के विस्तृत होते आयाम” विषय पर एक्सपर्ट सत्रों का आयोजन किया गया। इस पहल का मकसद, मिनीमॅली इन्वेसिव और रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी में हुई अत्याधुनिक प्रगति और मरीजों के स्वास्थ्य की दृष्टि से इनकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित करना था। प्रोग्राम के दौरान, डॉ ऋत्विक राज भुयान, डायरेक्टर – कार्डियो थोरेसिक वास्क्युलर सर्जरी एंड लीड, मिनीमॅली इन्वेसिव एंड रोबोटिक कार्डियाक सर्जरी तथा डॉ अर्चित पंडित, डायरेक्टर – सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला, नई दिल्ली साइंस सेशन की कमान संभाली।

    इस सत्र के बारे में, डॉ ऋत्विक राज भुयान, डायरेक्टर – कार्डियो थोरेसिक वास्क्युलर सर्जरी एंड लीड, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला, नई दिल्ली ने कहा, “रोबोटिक कार्डियाक सर्जरी की मदद से हृदय की जटिल प्रक्रियाओं के तौर-तरीकों में बदलाव आ रहे हैं, जो अधिक सटीक होती हैं, और छोटे चीरे के चलते मरीजों की रिकवरी भी जल्दी होती है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला, नई दिल्ली में हम लगातार एडवांस मेडिकल टेक्नोलॉजी को अपनाने पर जोर देते हैं, और यह प्लेटफार्म हमें अपने क्लीनिकल अनुभवों को साझा करने तथा कार्डियाक केयर के मामले में रोबोटिक इंटरवेंशन के संभावित भविष्य पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करता है।”

     डॉ अर्चित पंडित, डायरेक्टर – सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला, नई दिल्ली ने कहा, “कैंसर सर्जरी में मिनीमॅली इन्वेसिव और रोबोट सहायता प्राप्त सर्जरी के जुड़ने के बाद से काफी प्रगति हुई है। इन नई तकनीकों से न सिर्फ सर्जरी में सटीकता बढ़ी है बल्कि मरीज की रिकवरी का समय भी घटा है और कुल-मिलाकर परिणाम भी पहले से बेहतर देखे गए हैं। इस प्रोग्राम के माध्यम से, हम ज्ञान का आदान-प्रदान करना चाहते हैं और साथ ही, यह भी पता लगाना चाहते हैं कि किस तरह से नवाचार के चलते कैंसर उपचार के दायरे में विस्तार हो रहा है।”

    इस बारे में, डॉ आशुतोष शरण, प्रेसीडेंट, आईएमए बिहार ने कहा, “इस प्रकार के परस्पर सहयोगी प्रयासों से मेडिकल विज्ञान की दुनिया की नवीनतम उन्नत तकनीकों को समूचे क्षेत्र में क्लीनीशियनों तथा मरीजों के ओर नजदीक लाने में मदद मिलती है। ज्ञान को साझा करने में मददगार ऐसे प्लेटफार्म डॉक्टरों को नई तकनीकों और गहन दृष्टि से परिचित करवाते हैं, जिससे मरीजों की देखभाल के मानकों में सुधार होता है। हम फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला की सराहना करते हैं जिन्होंने बिहार में मेडिकल बिरादरी के साथ मिलकर मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में योगदान को जारी रखा है।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    Next Article फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.