Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»Forex reserve पहली बार 670 अरब डॉलर के पार
    फीचर न्यूज

    Forex reserve पहली बार 670 अरब डॉलर के पार

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    forex
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 670 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। इस ख़ज़ाने में पिछले तीन सप्ताह में 18 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक की ओर से 26 जुलाई को जारी किये गए आंकड़ों से पता चला है कि 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670.86 अरब डॉलर हो गया, जो ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर पर पहुंच गईं।

    Gold reserves बढ़ाने के रिजर्व बैंकRBI के जारी प्रयासों के बीच देश का स्वर्ण भंडार 1.33 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर दर्ज किया गया। SDR 95 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया। जबकि IMF के पास आरक्षित निधि 4.61 अरब डॉलर पर स्थिर रही। 5 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 5.16 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। इस प्रकार तीन सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 18.86 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

    विदेशी मुद्रा भंडार देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। आरबीआई के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा होने से जरूरत पड़ने पर यह रुपये को सहारा दे सकता है। साथ ही विदेशी कर्ज की किस्तें चुकाना और आयात बढ़ाना आसान हो जाता है। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 4.61 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।

    forex reserve gold reserve RBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअगले पांच वर्षों ITC करेगा 20,000 करोड़ रुपये का निवेश
    Next Article 2018 के बाद शेयर बाजार में दिखी इतनी लम्बी तेज़ी
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.