Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»बिग बिलियन डे पर Flipkart करेगी 70 हजार सीधी ‘भर्तियां’
    अन्य

    बिग बिलियन डे पर Flipkart करेगी 70 हजार सीधी ‘भर्तियां’

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Flipkart bought 100% stake in travel and hotel booking platform Cleartrip
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वालमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि त्योहारी मौसम से पहले और उसके बिग बिलियन डेज (Big Billion Days) बिक्री के दौरान देश में 70,000 से अधिक लोगों को त्योहारी मौसम में प्रत्यक्ष रोजगार और लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. बेंगलुरु स्थित कंपनी ने कहा कि फ्लिपकार्ट की पूरी सप्लाई चेन में प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जबकि खुदरा दुकानों और बिक्री साझेदार केंद्रों में अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान बिक्री स्थानों से लेकर माल ढुलाई भागीदारों सहित सभी सहायक उद्योगों में रोजगार के मौके तैयार होंगे.

    त्योहारी बिक्री के दौरान कारोबार का एक बड़ा हिस्सा ई-कॉमर्स कंपनियों के खाते में जाता है और वे इस मौके का फायदा उठाने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने पर काफी निवेश करती हैं. पिछले साल फ्लिपकार्ट और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी अमेजन ने त्योहारी बिक्री के दौरान 1.4 लाख से अधिक अस्थायी नौकरियों के सृजन की घोषणा की थी.

    फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह त्योहारी बिक्री के दौरान क्षमता, भंडारण, छंटाई, पैकेजिंग, मानव संसाधन, प्रशिक्षण और वितरण के लिए भारी निवेश करतीं हैं, जो त्योहारी मौसम के दौरान अतिरिक्त रोजगार पैदा करने में मददगार है.

    फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ई-कार्ट और मार्केटप्लेस) अमितेश झा ने कहा, ‘‘हम एक प्रभावशाली साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो पूरे इको सिस्टम को आगे बढ़ने का मौका देता है.’’ एक अलग बयान में फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह अब ग्राहकों को वस्तु एवं सेवा कर पहचान संख्या (जीएसटीआईएन) पर चालान पाने में सक्षम बनाएगी, ताकि वे अपनी खरीद पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकें.

    filipkart
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleADB ने भी जताया FY21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9% की गिरावट का अनुमान
    Next Article 23 सितंबर को होगी लॉन्च Toyota Urban Cruiser
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.