Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»गर्भधारण की समस्याओं का समाधान मिला मेगा आईवीएफ कैंप में
    प्रेस विज्ञप्ति

    गर्भधारण की समस्याओं का समाधान मिला मेगा आईवीएफ कैंप में

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Mega IVF Camp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 4 अगस्त, 2025: मदरहुड फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, नोएडा द्वारा शहर के टिम बक टू होटल में एक मेगा आईवीएफ स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रजनन स्वास्थ्य और उस पर जीवनशैली के प्रभाव के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई गईं। कैंप में — लोगों ने हिस्सा लिया और प्रजनन के बारे में अपनी शंकाओं का समाधान किया। यहाँ दंपतियों की जाँच करके उन्हें प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कई दंपति तो ऐसे थे, जो पहली बार किसी फर्टिलिटी विशेषज्ञ से बात कर रहे थे। इनमें से कई को पहली बार पता चला था कि जीवनशैली से प्रजनन क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

    आधुनिक समय में तनाव, खराब आहार, अनियमित नींद, मदिरा या तम्बाकू का सेवन, धूम्रपान, देर रात तक जगना और कम शारीरिक गतिविधि करना, ये सभी बातें आम हो गई हैं, लेकिन इन सबका प्रजनन क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इनकी वजह से पीसीओएस, थायरॉयड असंतुलन, मोटापा, स्पर्म की संख्या कम होने जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, पर फिर भी इनके बारे में जागरुकता की कमी है। कई लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि अनियमित माहवारी, अचानक वजन बढ़ने और यौन स्वास्थ्य की समस्याओं की वजह से प्रजनन की समस्याएं हो सकती हैं। जब गर्भधारण करने में समय लगता है या दिक्कत होती है, तब उन्हें इन बातों का आभास होता है।

    इस कैंप में डॉ. मांडवी राय, फर्टिलिटी विशेषज्ञ, मदरहुड फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, नोएडा ने प्रजनन स्वास्थ्य और इससे जुड़ी मिथकों के बारे में विस्तार से समझाया।

    डॉ. मांडवी राय ने कहा, ‘‘इन्फर्टिलिटी अकेले महिलाओं की समस्या नहीं है। इसकी चिंता केवल तब नहीं होनी चाहिए, जब गर्भधारण करना हो। यह संपूर्ण स्वास्थ्य का एक हिस्सा है, ठीक वैसे ही, जैसे हृदय का स्वास्थ्य या शुगर का स्तर होता है। लेकिन दुख की बात यह है कि लोग काफी लंबे समय तक इंतजार करते रहते हैं, उन्हें लगता है कि वो अपने आप ठीक हो जाएंगे। लेकिन समय महत्वपूर्ण है। यदि एक साल तक कोशिश करने के बाद भी गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो आपको फौरन इसकी जाँच करानी चाहिए, फिर भले ही आपकी उम्र 35 साल से कम हो या अधिक। अनियमित माहवारी, वजन बढ़ना या शरीर में ऊर्जा की कमी किसी समस्या की ओर इशारा करते हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर समस्याओं का इलाज परामर्श और जीवनशैली में छोटे-छोटे परिवर्तनों से हो जाता है। आईवीएफ या सर्जरी की जरूरत हर किसी को नहीं पड़ती है। जरूरत है केवल सही जानकारी की, जो समय पर मिले, बिना किसी डर या कलंक के मिले। हमारे इस कैंप का यही उद्देश्य था। इसमें हमने मार्गदर्शन के साथ डर को दूर करने वाले तथ्य प्रदान किए।

    स्वस्थ आहार, तनाव प्रबंधन, चुस्त जीवनशैली, और अच्छी नींद से प्रजनन क्षमता मजबूत होती है। लेकिन कई दंपति विशेषज्ञ से परामर्श लेने में देर करते चले जाते हैं, उन्हें लगता है कि वो अपने आप ठीक हो जाएंगे। प्रजनन क्षमता की समस्या केवल महिलाओं को नहीं होती है, बल्कि यह पुरुषों को भी हो सकती है। समय पर जागरुकता और कार्रवाई की मदद से दंपतियों को भावनात्मक और वित्तीय बोझ से बचाया जा सकता है।

    इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जाँच की गई, व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया गया तथा एक सम्मानजनक वातावरण में दंपतियों का मार्गदर्शन किया गया। लोगों ने उत्साह के साथ इस कैंप में हिस्सा लेकर प्रदर्शित किया कि वो सीखने के इच्छुक हैं। उन्हें केवल वास्तविक जानकारी, उसकी उपलब्धता और विश्वास की जरूरत है।

    मदरहुड फर्टिलिटी एंड आईवीएफ जागरुकता बढ़ाने, विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करने तथा खुली चर्चा के साथ सभी तक प्रजनन स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के लिए समर्पित है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएक्सटेलिफ़ाय बाय एयरटेल ने भारतीय व्यवसायों के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए नई डिजिटल क्षमताओं को किया लॉन्च
    Next Article भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार: रुपये में हल्की मजबूती, चिंता गहराई
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.