नई दिल्ली। हेवी इंडस्ट्रीज और पब्लिक इंटरप्राइज के केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ऑटो सेक्टर में जीएसटी की दर घटाने का इशारा किया उन्होंने मेघवाल ने ऑटो सेक्टर में जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने का संकेत दिया और यह कार्य दीवाली से पहले ही कर लिया जाएगा। इस खबर की पुष्टि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कर दिया कि सरकार दिवाली से पहले जीएसटी दर में कटौती पर विचार कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा देश बहुत बड़ा है इसलिए जीएसटी दर अलग-अलग रखी गई है. सरकार आने वाले दिनों में ऑटो सेक्टर में सुधार करेगी. दिवाली आने वाली है तो आपकी जीएसटी रेट भी कम होने वाले हैं. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मोदी जी की नजर में ऑटो इंडस्ट्री की दिक्कत जरूर लेकर आएंगे. अगर प्रधानमंत्री आर्टिकल 370, 35A की दिक्कत हटा सकते हैं तो ऑटो इंडस्ट्री की समस्या बहुत छोटी है।
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री को इलेक्ट्रिकल व्हीकल को खतरे के रूप में नहीं देखना चाहिए. जिन सेक्टर को मदद की जरूरत है वित्त मंत्रालय ने उन पर नजर बनाई हुई है।

