नई दिल्ली: अब एंपियर के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को किराए पर लेकर चलाया जा सकता है. व्हीकल लीज पर उपलब्ध कराने की सुविधा देने के लिए Ampere Electric ने OTO Capital स्टार्टअप के साथ साझेदारी की है. इसके तहत एंपियर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को आसान मंथली किराए पर घर लाया जा सकेगा. लीजिंग प्रोग्राम 1 अगस्त 2020 से बेंगलुरु में शुरू हो चुका है. इस साल के आखिर तक इसे पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई और कोचीन में विस्तारित किया जाएगा.
Ampere Electric और OTO Capital की साझेदारी के चलते एंपियर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर लीज पर लेने के लिए अप्लाई करने के 48 घंटों के अंदर ग्राहक को उपलब्ध हो जाएंगे. लीजिंग प्रोग्राम के तहत ग्राहक स्टैंडर्ड ईएमआई से भी कम किराए पर स्कूटर घर ला सकते हैं. उदाहरण के लिए Ampere V48 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए स्टैंडर्ड ईएमआई 1610 रुपये है, लेकिन लीजिंग प्रोग्राम के तहत इसे 1110 रुपये के मंथली किराए पर चलाया जा सकता है. इसी तरह Ampere Zeal इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए EMI 3,020 रुपये होगी लेकिन लीजिंग प्रोग्राम के तहत इसे 2220 रुपये के मासिक किराए पर घर ला सकते हैं.

