Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»लोन एप्लीकेशन रिजेक्शन से न हों परेशान, करें ये उपाय
    पर्सनल लोन

    लोन एप्लीकेशन रिजेक्शन से न हों परेशान, करें ये उपाय

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Don't worry about loan application rejection, take these measures
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम तौर पर वैसे तो लोग लोन लेने से बचते हैं लेकिन आज EMI का दौर चल रहा है इसलिए ज़रुरत पड़ने पर लोग लोन लेने में हिचकते नहीं हैं. जब किसी ख़ास काम के लिए ज़रुरत होती है तो सबसे पहले लोन लेने की बात ही दिमाग़ में आती है, घर में सोच विचार कर तय किया जाता है कि कितना लोन लेना है, कितनी किस्तें करवानी हैं और ये सब होने के बाद लोन के लिए अप्लाई किया जाता है ऐसे में अगर आपकी लोन अप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाय तो ऐसा लगता है कि आपका कोई सपना टूट गया और आप काफी निराश हो जाते हैं. तो चलिए समझते हैं कि आपकी लोन एप्लीकेशन किन कारणों से रिजेक्ट हो सकती है और आप इससे कैसे बच सकते हैं.

    आमतौर पर लोन एप्लीकेशन तभी रिजेक्ट होती है जब किसी ग्राहक के पिछले ऋण भुगतान या अन्य भुगतानों में अनियमितताओं या देरी से भुगतान करने का ट्रैक रिकॉर्ड होता है और आपकी यही नेगेटिव क्रेडिट हिस्ट्री लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट होने का कारण बन जाती है. अगर आप भी लोन रिजेक्शन का शिकार बने हैं तो सबसे पहले आपको इस पर विचार करना चाहिए कि आपकी लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट क्यों हुई? जिस वजह से आपकी लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हुई आपको अपनी उस कमी को सुधारना चाहिए, इससे आपको लोन मिलने का रास्ता खुल हो जाएगा. जानकारों का कहना है कि आपके क्रेडिट स्कोर पर इन रिजेक्शन के प्रभाव की निगरानी करना महत्वपूर्ण है क्योंकि कई रिजेक्शन आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिसे ठीक होने में लम्बा समय लग सकता।

    लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट होने पर ज़्यादा निराश होने की ज़रुरत नहीं, आप अपनी रिजेक्शन की समस्या को स्वयं ठीक कर सकते हैं। रिजेक्शन के कई कारणों में मुख्य तौर पर CIBIL स्कोर 700 से नीचे होना, अपर्याप्त आय, मौजूदा ऋण, देर से या पहले के लोन का भुगतान न करना, प्रॉब्लम वाली नौकरी का इतिहास, या गिरवी संपत्तियों से संबंधित कानूनी जटिलताएं शामिल होती हैं।

    750 से ऊपर का क्रेडिट स्कोर सर्वोत्तम ऋण प्रस्तावों का द्वार खोलता है। अगर कम क्रेडिट स्कोर अस्वीकृति का कारण था तो इसे सुधारने पर ध्यान केंद्रित करें। कम क्रेडिट उपयोग अनुपात (CUR ) बनाए रखें और अपने स्कोर पर ख़राब प्रभाव को रोकने के लिए मौजूदा क्रेडिट कार्ड को बंद करने या नए के लिए आवेदन करने से बचें। अगर आप कम समय में बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक या वित्तीय संस्थान आपके क्रेडिट इतिहास की बारीकी से जांच करता है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर मामूली प्रभावित होता है और उसमें थोड़ी कमी आती है। अपने क्रेडिट स्कोर को सुरक्षित रखने और आगे के रिजेक्शन से बचने के लिए, एक से ज़्यादा लोन के लिए आवेदन करने से बचें।

    भुगतान में बदलाव, लोन में देरी या चूक के बारे में अलर्ट रहने के लिए मासिक रूप से अपने क्रेडिट स्कोर की निगरानी बहुत ज़रूरी है।नियमित निगरानी से उन विसंगतियों या त्रुटियों का पता लगाने में भी मदद मिलती है जो आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे आप संबंधित क्रेडिट ब्यूरो के साथ इन मुद्दों को हल कर सकते हैं। लोन रिजेक्शन के प्रभाव से उबरने और आपके क्रेडिट स्कोर को बहाल करने में समय लग सकता है। लेकिन अगर आप सही उप्पय करेंगे तो आपका क्रेडिट स्कोर या CIBIL स्कोर 750 से ऊपर जा सकता है और आपको दोबारा लोन के लिए अहर्ता प्राप्त हो सकती है।

    a personal loan home loan application form loan application rejection
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बाजार में उतरने जा रही है ओला इलेक्ट्रिक
    Next Article डीमैट अकाउंट, MF वालों के SEBI का अलर्ट, समय रहते निपटा लें ये काम वर्ना होंगे परेशान
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.